{"_id":"5ebae99ff5798710ac6b60a1","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-expresses-gratitude-to-pm-modi-for-package-of-20-lakh-crore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"20 लाख करोड़ के पैकेज के लिए मुख्यमंत्री योगी ने जताया पीएम मोदी का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख करोड़ के पैकेज के लिए मुख्यमंत्री योगी ने जताया पीएम मोदी का आभार
Tue, 12 May 2020 11:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 May 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को देश के लिए घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी देशवासी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के आत्मनिर्भरता अभियान में उनके साथ हैं।
सीएम योगी ने इस अभूतपूर्व और ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने तथा देश को आत्मनिर्भर बनाने में यह विशेष आर्थिक पैकेज मील का पत्थर सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक अभिभावक के रूप में समय-समय पर अपना मार्गदर्शन दिया है। हम सब प्रधानमंत्री के आभारी हैं कि कोरोना संकट से उबरने के लिए देश के गरीब, किसान, मजदूर, एमएसएमई, प्रवासी श्रमिकों, फेरी नीति से आच्छादित होने वाले ठेला, खोमचा, रेहड़ी, पटरी व्यवसायी व अन्य रोज कमाने-खाने वाले लोगों के लिए बहुत बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बड़े आर्थिक पैकेज के माध्यम से न केवल उत्तर प्रदेश का एमएसएमई सेक्टर बल्कि ओडीओपी को नई ऊंचाईयां मिलेगी। कोरोना संकट के कारण ओडीओपी के सामने कुछ विषम स्थितियां आई थीं, ये पैकेज उन्हें एक बार फिर से आगे बढ़ने के लिए एक नया संबल होगा।

प्रदेश में 20 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक आने वाले हैं। प्रदेश में 10 लाख प्रवासी श्रमिक आ चुके हैं। आगामी 10 दिनों में 10 लाख से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों के आने का अनुमान है। इन सबके कल्याण के लिए ये आर्थिक पैकेज हमें एक नई दिशा प्रदान करेगा।