फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister in action in case of suicide of bank officer shraddha

बैंक अफसर श्रद्धा की खुदकुशी के मामले में सीएम सख्त

Mon, 01 Nov 2021 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
chief minister in action in case of suicide of bank officer shraddha
लखनऊ। अयोध्या में पीएनबी की अधिकारी श्रद्धा गुप्ता की खुदकुशी और सुसाइड नोट में आईपीएस अफसर समेत तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने रविवार को कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन को श्रद्धा के घर भेजा। मंत्री ने श्रद्धा के परिवारीजनों को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राजाजीपुरम के सेक्टर 13 में एमआईएस चौराहे के पास रहने वाले राजकुमार गुप्ता की बेटी श्रद्धा अयोध्या स्थित पीएनबी के सर्किल ऑफिस में स्केल वन अधिकारी पद पर तैनात थीं। शनिवार सुबह अयोध्या के ख्वासपुरा मोहल्ला स्थित श्रद्धा के किराए के मकान में उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। छानबीन के दौरान श्रद्धा के कमरे में सुसाइड नोट मिला था जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए पूर्व मंगेतर विवेक गुप्ता, पूर्व में अयोध्या के एसएसपी रहे आशीष तिवारी और पुलिसकर्मी अनिल रावत को जिम्मेदार ठहराया था। देर रात अयोध्या पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में रविवार सुबह श्रद्धा के राजाजीपुरम स्थित घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने परिवार को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। श्रद्धा के परिवारीजनों ने उन्हें पत्र सौंपा, जिसे कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने न्याय दिलाने के साथ ही परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई जांच के लिए होगा संघर्ष : संजय सिंह
लखनऊ। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने भी रविवार दोपहर श्रद्धा के घर जाकर परिवारीजनों से मुलाकात की। श्रद्धा के ताऊ अशोक गुप्ता व अंजनी गुप्ता ने संजय सिंह से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इस पर संजय सिंह ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाएंगे।
ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा ‘जस्टिस फॉर श्रद्धा’ कैंपेन
लखनऊ। श्रद्धा को न्याय दिलाने के लिए उनकी सहेली रीतिका, सुषमा शुक्ला व अंजलि सिंह राजपूत ने ट्विटर पर हैश टैग ‘जस्टिस फॉर श्रद्धा’ शुरू किया है। उनकी इस वर्चुअल मुहिम का रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता आभा सिंह व पत्रकार आशुतोष तिवारी ने भी समर्थन कर न्याय की मांग की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया गया है। अब तक पांच हजार से अधिक लोग इसके समर्थन में ट्वीट कर चुके हैं।
डायरी के पन्नों पर छलका दर्द
लखनऊ। श्रद्धा के कमरे से पुलिस को एक डायरी मिली है। इसमें उसने विभिन्न तारीखों में विवेक गुप्ता व उसके परिवार व दोस्तों से जुड़ी तमाम बातें लिखी हैं। एक पन्ने पर लिखा कि हम इंगेजमेंट की रिंग लेने साथ-साथ गए थे, जहां उनकी व मेरी फैमिली मौजूद थी। हम साथ में शादी की शॉपिंग करने गए थे। हमने अपना पूरा पास्ट दो मीटिंग में बता दिया था। फिर लिखा कि 15 मार्च तक हमारी सामान्य बात होती रही। एक अन्य पन्ने पर लिखा- मैं झूठे इंसान के साथ नहीं रह सकती, झूठ बोला उसने। हमने उसके झूठ की वजह से शादी से मना किया है। एक युवती से विवेक की नजदीकी का भी कई जगह जिक्र है। कई जगह परेशान करने की बात भी लिखी है।

खुदकुशी के लिए उकसाने वालों पर हो कार्रवाई
लखनऊ। अयोध्या स्थित बैंक की अधिकारी व व्यापारी पुत्री श्रद्धा गुप्ता को आत्महत्या के लिए विवश करने वालों को गिरफ्तार कर मृतक के परिवार को सुरक्षा दी जाए। यह मांग अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने रविवार को श्रद्धा गुप्ता के परिवार वालों से राजाजीपुरम स्थित उनके आवास पर मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की। उन्होेंने कहा कि अयोध्या में कार्यरत श्रद्धा गुप्ता ने शादी के लिए मना कर दिया था। इस पर युवक ने इतना जबरदस्त मानसिक दबाव बनाया कि श्रद्धा ने आत्महत्या कर ली। जिनके नाम सुसाइड नोट पर लिखे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed