{"_id":"5cf4adb9bdec22077e09cb4b","slug":"chief-minister-approves-second-premium-of-seventh-pay-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने 7वें वेतनमान के एरियर की दूसरी किस्त देने को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने 7वें वेतनमान के एरियर की दूसरी किस्त देने को दी मंजूरी
Mon, 03 Jun 2019 10:48 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7वें वेतनमान और जुलाई से दिसंबर 2016 तक महंगाई भत्ते के एरियर की दूसरी किस्त के भुगतान को मंजूरी दे दी है। इससे सरकार के खजाने पर करीब 8,500 करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के करीब 27 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मियों व पेंशनरों को इसका फायदा मिलेगा। भुगतान इस माह के अंत तक होने की संभावना है।
राज्य वेतन समिति की सिफारिश पर सरकार ने कर्मियों को वेतन का नकद भुगतान जनवरी 2017 से शुरू किया। एक जनवरी से दिसंबर 2016 तक बकाया वेतन व जुलाई से दिसंबर 2016 तक दो प्रतिशत महंगाई भत्ते का आधा एरियर वित्त वर्ष 2018-19 और बाकी 50 प्रतिशत का 2019-20 में करने का फैसला हुआ था।
विज्ञापन
पहली किस्त का भुगतान हो चुका है। दूसरी किस्त के 80 फीसदी डीए का भुगतान जीपीएफ, पीपीएफ या एनएससी मं तथा बाकी 20 प्रतिशत आयकर कटौती के बाद नकद भुगतान करने की योजना है। इस संबंध में वित्त विभाग जल्दी ही शासनादेश जारी करेगा।
विज्ञापन