गोरखपुर एम्स के लिए जमीन हमने दी और श्रेय बाबा ले रहे : अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में एम्स के लिए जमीन हमने दी और इसका श्रेय बाबा ले रहे हैं। उन्होंने महंत आदित्यनाथ का नाम लिए बगैर कहा कि दूसरे रंग के कपड़े पहनने वाले एक बाबा कह रहे हैं कि उन्होंने गोरखपुर का एम्स पीएमओ से फाइनल करा दिया है।
हमने सुना है कि जिस दिन बाबा पीएमओ गए थे, उस दिन प्रधानमंत्री विदेश में थे। अब यह तो बाबा ही साफ करेंगे कि वे किससे मिलकर एम्स फाइनल कराने की बात कह रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, गोरखपुर एम्स के लिए हमने पहले 200 एकड़ जमीन दी थी लेकिन होशियार व चमत्कार वाली इस पार्टी ने अपने ही लोगों से इस जमीन को लेकर पीआईएल करवा दी ताकि जमीन का मसला उलझ जाए। अब हमने उन्हें दूसरी जगह जमीन दे दी है।
इससे पहले रायबरेली एम्स के लिए भी हमसे पहले की सरकार ने पांच साल तक जमीन नहीं दी। सपा की सरकार आई तो हमने जमीन दे दी, लेकिन हमें शिलान्यास कार्यक्रम तक में नहीं बुलाया गया।
कोई बताएं कि हम अच्छे दिन कहां ढूंढ़ें
अखिलेश बृहस्पतिवार को एक निजी मेडिकल कॉलेज की कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, यूपी ऐसा प्रदेश है जहां अब दो-दो एम्स हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि चुनाव में अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन कोई हमें यह भी बताए कि हम अच्छे दिन ढूंढें कहां ?
डॉक्टर वही अच्छा जो कम दवा लिखे
मुख्यमंत्री ने कहा, डॉक्टर वही अच्छा है जो कम दवाएं लिखे। आजकल के डॉक्टर तो मरीजों पर ही रिसर्च करते रहते हैं। पहली बार जाने पर खूब सारी दवा दे देंगे। दूसरी बार जाएंगे तो कुछ अन्य दवाएं दे देते हैं।
आए दिन अखबारों में डॉक्टरों की लापरवाही की खबरें छपती हैं। अक्सर गलत इंजेक्शन देने या फिर गलत दवाओं से मरीजों की जान तक चली जाती है। डॉक्टरों को मानवीय व संवेदनशील बनना होगा।
'सरकार नहीं निभा पा रही है यह जिम्मेदारी'
मुख्यमंत्री ने कहा, गरीबों की दवा, जांच व इलाज हमारी जिम्मेदारी है। हालांकि उन्होंने माना कि सरकार यह जिम्मेदारी पूरी तरह से निभा नहीं पा रही है। सपा सरकार ने यूपी में कई नए मेडिकल कॉलेज खोले हैं। चार साल में एमबीबीएस की 700 सीटें बढ़ी हैं।
सूबे के कुछ हिस्सों में कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। हाई ब्लडप्रेशर व डायबिटीज की परेशानी भी तेजी से बढ़ रही है। इन बीमारियों से निपटने के लिए सरकार अपना इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ा रही है।
धर्म के नाम पर इंसानों का खून बहाना शैतान का धर्म : कल्बे सादिक
कार्यक्रम में उपस्थित शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक ने कहा कि धर्म के नाम पर इंसानों का खून बहाया जा रहा है। ऐसा करना शैतान का धर्म है। हमने पवित्र कुरआन व गीता दोनों ही पढ़ी है।
ये दोनों पवित्र ग्रंथ यह सिखाते हैं कि धरती, आकाश, हवा, सूरज एवं चांद इंसानों को जिंदा रखे हुए हैं। हमारे दिल में कुरआन और गीता दोनों के लिए सम्मान है।