फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief minister Akhilesh Yadav in Shrawasti.

अखिलेश ने श्रावस्ती को दी सौगातें, किया वादा

Wed, 23 Dec 2015 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Dec 2015 02:53 AM IST
विज्ञापन
Chief minister Akhilesh Yadav in Shrawasti.

श्रावस्ती के लिए तो अभी बहुत कुछ करना है। 2017 में हमें फिर जिताइए और देखिए इस छोटे से जिले की सूरत हम कैसे बदलते हैं। ये बातें मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहीं। वे भिनगा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिर हमारी सरकार आई तो विशेष पैकेज से श्रावस्ती का विकास किया जाएगा। कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 319 करोड़ की बारह परियोजनाओं का लोकार्पण व पंद्रह योजनाओं का शिलान्यास किया। विभिन्न योजनाओं के 2480 लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान सीएम ने बिना नाम लिए केंद्र और बसपा पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


सूबे के मुखिया ने कहा कि सपा सरकार ही है जो एक जिला मुख्यालय को दूसरे मुख्यालय से जोड़ने के लिए फोरलेन बना रही है। देश में और कहीं ऐसा देखने को नहीं मिलेगा। श्रावस्ती का फोरलेन अब तक का दूसरा फोरलेन है, जिसका उद्घाटन वे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मैं भिनगा व इकौना समाजवादी रथ लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच से भिनगा पहुंचने में चार घंटे लगे थे लेकिन अब चंद मिनट ही लगेंगे। उन्होंने बहराइच के चहलारी घाट व कोंडरी घाट का हवाला देते हुए कहा कि पुरानी सरकार में इन दोनों पुलों का निर्माण हुआ था लेकिन नदी कहीं बह रही थी और पुल कहीं खड़ा था। हमारी सरकार ने नदी की दिशा व दशा दोनों बदल दिए।

मार्च 2016 से शहरों में 20-22 घंटे व गांव में 16 घंटे बिजली

Chief minister Akhilesh Yadav in Shrawasti.

सीएम ने कहा कि मार्च 2016 से शहरों में 20-22 घंटे व गांव में 16 घंटे बिजली देंगे। मार्च तक श्रावस्ती में सभी गांव को विद्युतीकृत कर देंगे। हमारी सरकार ने 100 नंबर की एक संयुक्त सेवा दी है। 100 नंबर घुमाते ही 15-20 मिनट में पुलिस व 108 घुमाते ही एंबुलेंस पहुंचेगी। 100 नंबर की सुविधा अप्रैल से शुरू होगी।

कार्यक्रम में सिंचाई व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि हमने विकास किया है, विकास करेंगे। अभी तक मुख्य सड़कों पर काम किया और अब ग्रामीण सड़कों की बारी है। जहां-जहां से सपा के प्रत्याशी पंचायत चुनाव में जीत कर आए हैं। वहां पर प्राथमिकता पर सड़के बनवाई जाएंगी।

इस दौरान मंत्री राजेंद्र चौधरी, विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, याशर शाह, बंशीधर बौद्ध, डॉ. एसपी यादव, सुरेंद्र पटेल सहित मंडल के सभी विधायक व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये डिजिटल इंडिया कहां है, दिखता नहीं

Chief minister Akhilesh Yadav in Shrawasti.

केंद्र सरकार का नाम लिए बिना कहा कि वह डिजिटल इंडिया का हंगामा करते हैं लेकिन ये कहीं दिखता नहीं। हम गांव-गांव लैपटॉप पहुंचा रहे हैं जिसे वे झुनझुना कहते हैं। गांव में जाकर देखो कि जो कंप्यूटर लैपटॉप से डरते थे, आज उनकी अंगुलियां उसके कीबोर्ड पर दौड़ती हैं। उनका दिया हुआ पेंशन मरने के बाद मिलता है।

हम आम लोगों को उसकी जिंदगी में उपयोग करने के लिए समाजवादी पेंशन देते हैं। हमारी योजना है कि हम जल्द ही सभी गरीबों को समाजवादी पेंशन दें।

वह 70-75 हजार आवास बनाने के लिए देते हैं। इतने में कहीं आवास बनता है क्या। हम लोहिया आवास के लिए तीन लाख पांच हजार रुपये दे रहे हैं, जिसमें एक परिवार आराम से रह सकता है।

केंद्र की ओर इशारा करते हुए कहा कि जगह-जगह सांप्रदायिकता फैलाई जा रही है। सपा सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। सांप्रदायिक ताकतों से सख्ती से निपटा जाएगा।

कहीं हाथी को बैठा दिया तो कहीं खड़ा कर दिया

Chief minister Akhilesh Yadav in Shrawasti.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो काम करके दिखा रहे हैं लेकिन पहले की सरकार ने कहीं हाथी बैठाया तो कहीं हाथी को खड़ा कर दिया। साढ़े तीन साल हो गए बैठा हुआ हाथी न तो उठा है और जो हाथी खड़ा है वह न बैठा है। यह कैसा विकास है। वह सफाई व प्रदूषण को कम करने की बात करते हैं। हम कहते हैं कि साइकिल चलाओ और गांव में रहो। न तो गंदगी होगी और न ही प्रदूषण।

थाना व ब्लॉक की मांग पर जताई सहमति
श्रावस्ती विधायक हाजी मोहम्मद रमजान ने गिरंट को थाना व लक्ष्मनपुर को ब्लॉक के साथ पर्यटन क्षेत्र श्रावस्ती को विकास प्राधिकरण बनाने की मांग की थी। इस पर उन्होंने अपनी सहमति जताते हुए जल्द ही इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

केंद्र नहीं दे रहा पैसा
केंद्र सरकार केवल अच्छे दिन लाने के नाम पर ही पैसा बर्बाद कर रही है। राज्य में लागू सारी योजनाओं को बंद कर दिया है। अब हमारी सरकार केवल अपने संसाधनों से ही प्रदेश का विकास कर रही है। केंद्र सरकार को जिले में चल रही योजनाओं के लिए सात हजार पांच सौ करोड़ देना था लेकिन चार माह बाद बहुत ही कम बजट दिया।

इन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Chief minister Akhilesh Yadav in Shrawasti.

भिनगा बहराइच राज्य मार्ग संख्या 96 पर बने 31 किलोमीटर फोरलेन सहित नौ सड़कों का, जनपद मुख्यालय भिनगा में एक करोड़ 10 लाख की लागत से बने बस स्टेशन, सिरसिया में बारह करोड़ 29 लाख 7 हजार से बने राजकीय पॉलीटेक्निक का लोकार्पण।

इकौना में बने आईटीआई, भिनगा में नवीन मंडी, तहसील जमुनहा में अनावासीय भवन का शिलान्यास। श्रावस्ती में 21 किलोमीटर लंबे नानपारा-शंकरपुर, लालपुर-हुजूरपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, ककरदरी चौधरीडीह मार्ग का चौड़ीकरण, बहराइच-भिनगा, सिरसिया-चौधरीडीह मार्ग का चौड़ीकरण सहित नौ ग्रामीण सड़कों के निर्माण का भी शिलान्यास किया।

महिला सशक्तिकरण : बीडीसी व प्रधान को किया सम्मानित

महिला सशक्तिकरण योजना के तहत जमुनहा की निशक्त बीडीसी पुष्पा सिंह व इसी ब्लॉक की निर्विरोध ग्राम प्रधान फर्जीना को मंच पर बुलाकर मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed