फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief minister akhilesh yadav attacks on opposition.

सत्ता का दुरुपयोग करने वाले सपा पर उठा रहे सवाल : अखिलेश

Thu, 21 Jul 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Chief minister akhilesh yadav attacks on opposition.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भाजपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जो हमेशा सत्ता का दुरुपयोग करते रहे हैं, वे ही समाजवादी सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


अखिलेश यहां पार्टी मुख्यालय के डॉ. लोहिया सभागार में समाजवादी छात्र सभा और समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व महानगर अध्यक्ष व महामंत्रियों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि अगले विधानसभा चुनावों से भारतीय राजनीति की दिशा का संकेत मिलेगा।
विज्ञापन


राजनीतिक मूल्यों की रक्षा और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी समाजवादी युवाओं को निभानी है। समाजवादियों को घेरने के लिए गलत मुद्दे उठाए जा रहे हैं। जिन दलों ने कोई वादा पूरा नहीं किया, विकास नहीं किया और सत्ता का पूरा दुरुपयोग किया, वही सपा सरकार के खिलाफ  बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'नेताजी ने युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने के अवसर दिए'

Chief minister akhilesh yadav attacks on opposition.

उन्होंने कहा, सपा ने हर स्तर पर नौजवानों को भागीदारी दी है। नेताजी (मुलायम) ने राजनीति में युवाओं को सम्मान के साथ आगे बढ़ने के अवसर दिए हैं।

युवाओं के बल पर सपा ने 2012 का चुनाव जीता था, अब 2017 की चुनौती सामने है। समाजवादी युवाओं की जिम्मेदारी है कि राजनीति को जातिवाद और सांप्रदायिकता से बचाए रखें।

उन्होंने कहा, सपा सरकार ने विकास और सद्भाव के जरिये राजनीति को नई दिशा दी है। भ्रष्टाचार मुक्त विकास की नई मिसाल कायम की है। बिना भेदभाव के विकास कैसे होता है इसका उदाहरण प्रदेश सरकार ने पेश किया है।

कोई भी सपा सरकार के विकास कार्यों पर अंगुली नहीं उठा सकता। हमने पार्टी के चुनाव घोषणापत्र को जमीन पर उतारा है। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव और संचालन छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने किया।

इस मौके पर छात्रसभा के कुछ नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव की मांग उठाई तो युवजन सभा के कई पदाधिकारियों ने अफसरों की शिकायतें की। मुख्यमंत्री ने इन्हें दिखवाने का आश्वासन दिया।

बसपा ने लूटा खजाना, भाजपा ने दिया धोखा

Chief minister akhilesh yadav attacks on opposition.

मुख्यमंत्री ने बसपा पर हमला बोला। कहा, पिछली सरकार में भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं था, बसपा राज में सरकारी खजाने की लूट हुई। सत्ता का दुरुपयोग हुआ।

मायावती का नाम लिए बिना कहा, पिछली सरकार राज्य पर कर्ज लादकर चली गई। उसने पत्थरों पर बेरहमी से धन बहाया। सपा सरकार बनने के बाद विकास को पटरी पर लाया गया।

उन्होंने कहा, भाजपा ने प्रदेश को धोखा दिया है। भाजपा नेता नारों से चुनाव लड़ना चाहते हैं। प्रदेश से 73 सांसद, डेढ़ दर्जन मंत्री हैं लेकिन उन्होंने जनहित का काम नहीं किया। वहां नौजवानों की पूछ नहीं है।

उन्होंने प्रदेश की अनदेखी के भी आरोप लगाए। कहा, जनता अच्छे दिन का वादा करने वालों की असलियत पहचान गई है।

भाषणों में संयम बरतें युवा कार्यकर्ता

Chief minister akhilesh yadav attacks on opposition.

मायावती पर भाजपा नेता की अपमानजनक टिप्पणी के बाद सीएम ने युवाओं व कार्यकर्ताओं को बेहतर आचरण की नसीहत दी। कहा कि भाषण देते वक्त संयम बरतें। आपत्तिजनक बातों से परहेज करें।

ऐसा कोई काम न करें जिससे सरकार व पार्टी की छवि पर असर पड़े। कुछ दल माहौल बिगाड़ने वाले काम करेंगे। उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

नीतीश ने दस साल पिलाई बिहार में शराब
यूपी में शराबबंदी की आवाज उठा रहे नीतीश कुमार पर भी अखिलेश ने तंज कसा। कहा, दस साल तक बिहार के लोगों को शराब पिलाते रहने वाले अब शराबबंदी का अभियान चला रहे हैं।

कहा, कांग्रेस की हालत बहुत खराब है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की बात वे करते हैं जिन्होंने स्वयं व्यवस्था खराब की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed