फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister adityanath meet with officers.

सीएम योगी बोले, अपराधियों को सजा दिलाने में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

Sun, 11 Jun 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
chief minister adityanath meet with officers.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस अफसरों को सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि  असामाजिक तत्वों को पकड़ने के बाद उन्हें सजा दिलाने में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


सीएम शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजधानी सहित लखनऊ मंडल के छह जिलों की कानून-व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने सीतापुर के डीएम व एसपी को खास तौर पर आड़े हाथ लिया और व्यापारी परिवार के तिहरे हत्याकांड का अभी तक खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। चेताया कि अगर हत्याकांड का जल्द खुलासा कर अपराधियों को जेल नहीं पहुंचाया गया तो दोनों अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

लगभग तीन घंटे चली बैठक

chief minister adityanath meet with officers.
सीएम योगी आदित्यनाथ बैठक के लिए जाते हुए। - फोटो : amar ujala

योगी ने पुलिस अफसरों का मनोबल भी बढ़ाया। नसीहत दी कि अपराधियों से पूरी सख्ती से निपटें। इस मामले में किसी की भी कोई सिफारिश न मानी जाए। समीक्षा बैठक तकरीबन साढ़े  तीन घंटे चली। इसमें लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई व उन्नाव जिलों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने शुरुआत कानून व्यवस्था से ही की।

इसके बाद पीएम व सीएम की प्राथमिकता वाली योजनाओं, जन शिकायतों के निस्तारण, पेयजल, साफ सफाई, बिजली, पीएम आवास योजना की प्रगति, ओडीएफ गांवों के चयन, आपदा राहत राशि का भुगतान, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, एकीकृत विद्युत विकास योजना, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, गेहूं व आलू की सरकारी खरीद और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा हुई। सीएम ने अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में सभी छह जिलों के सांसद, विधायक व उनके प्रतिनिधि के साथ डीएम, सीडीओ, एसएसपी व एसपी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed