{"_id":"58da6b3b4f1c1b477763f06b","slug":"chief-minister-adityanath-grah-pravesh-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास में दी फलाहारी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास में दी फलाहारी पार्टी
amar uajal.com- presented by: ईश्वर आशीष
Updated Wed, 29 Mar 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने मुख्यमंत्री आवास में फलाहारी पार्टी दी। जिसमें भाजपा नेता व विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। इसके लिए मुख्यमंत्री आवास में पहले ही पूजन हो चुका था।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अभी तक लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ही रह रहे थे। उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि वह मुख्यमंत्री आवास में नवरात्रि में ही गृह प्रवेश करेंगे।
इसके लिए मुख्यमंत्री आवास का शुद्घिकरण पहले ही किया जा चुका है। वहां पूजा-पाठ कर गंगाजल छिड़का जा चुका है।
योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद के लिए 19 मार्च को शपथ ली थी। उनके साथ ही दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य ने डिप्टी सीएम पद की व 44 मंत्रियों ने शपथ ली थी।
विज्ञापन