फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Election Officer Navdeep Rinwa press conference in Lucknow.

UP News : एक करोड़ युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे, पांच जनवरी के बाद भी जुड़वा सकेंगे नाम

Mon, 30 Oct 2023 07:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Oct 2023 07:11 PM IST
सार

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इस बार करीब एक करोड़ लोग मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Chief Election Officer Navdeep Rinwa press conference in Lucknow.
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि 27 अक्तूबर से शुरू हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में एक करोड़ से अधिक युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। रिणवा ने कहा कि विपक्षी दलों की आपत्ति के समाधान करने के लिए पुनरीक्षण अभियान में हर महीने मतदाता सूची में जोड़े और हटाए गए मतदाताओं के नाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे।

जनपथ स्थित सीईओ दफ्तर में सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नवदीप रिणवा ने कहा कि यूपी का जेंडर औसत 912 है जबकि मतदाता सूची का जेंडर औसत 867 (एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 867 महिला मतदाता) हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि अभी भी कई महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सभी पात्र महिलाओं के नाम जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 5 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। लेकिन मतदाता उसके बाद भी ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड पर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा और हटवा सकेंगे। इस अवसर पर एसीईओ कुमार विनीत और रत्नेश सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

809 मतदान केंद्र बढ़े
सीईओ ने बताया कि प्रदेश में 1,61,209 मतदान केंद्र थे, लेकिन अब उनके संभाजन के बाद 1,62,012 मतदान केंद्र हो गए हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 809 बढ़ी हैं। बहुमंजिला भवनों और गेटेड कॉलोनियों में 217 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

1122 ओवरसीज मतदाता
सीईओ ने बताया कि प्रदेश में 1122 ओवरसीज (देश से बाहर रहने वाले) मतदाता हैं। इनके अतिरिक्त भी जो ओवरसीज मतदाता नाम सूची में शामिल कराना चाहते हैं उनके नाम जोड़े जाएंगे।

मैं हूं ना एप से मिलेगी जानकारी
एसीईओ निधि श्रीवास्तव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मैं हूं ना वोटर हेल्पलाइन एप लांच किया है। एप के जरिये मतदाता अपना नाम और मतदान केंद्र की जानकारी पता कर सकते हैं। आयोग की ओर से मैं हूं ना अभियान भी चलाया जा रहा है।

पर्याप्त ईवीएम हैं
सीईओ ने बताया कि लोकसभा चुनाव कराने के लिए प्रदेश में 186580 बैलेट यूनिट, 155123 कंट्रोल यूनिट और 166428 वीवी पैट मशीन उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed