फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Development Officer of Etah suspended on DM's report, alleging rigging in Panchayat elections

डीएम की रिपोर्ट पर एटा के मुख्य विकास अधिकारी सस्पेंड, पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप

Mon, 14 Jun 2021 09:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 14 Jun 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
Chief Development Officer of Etah suspended on DM's report, alleging rigging in Panchayat elections

शासन ने पंचायत चुनाव के नतीजों में धांधली के आरोप में एटा के मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। संयुक्त विकास आयुक्त आगरा को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एटा के सीडीओ जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर थे। जिला पंचायत सदस्य की मतगणना के बाद टेबुलेशन के कार्य में घोर लापरवाही व अनुशासनहीनता बरती गई। मतगणना टेबुलेशन की जांच करने पर पता चला जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या-10 का परिणाम बदल गया और वार्ड संख्या-11 के परिणाम में हार-जीत के वोटों का अंतर बदल गया।
विज्ञापन


इससे जिले में न केवल कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हुई बल्कि विधायकों, जिलाध्यक्ष भाजपा व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष के बाहर धरना दिया गया जिससे शासन व प्रशासन की छवि धूमिल हुई। अमर मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में घोर लापरवाही बरतने व अनुशासनहीनता के लिए मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने बताया कि निलंबन अवधि में अजय प्रकाश ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय लखनऊ से संबद्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि आरोपों की जांच के लिए आगरा मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण केसंबंध में एटा के डीएम ने राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी थी। आयोग ने शासन को सीडीओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed