फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chhatrapati Shivaji's birth anniversary will be celebrated as a national festival

Lucknow News: राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाएंगे छत्रपति शिवाजी का जन्मोत्सव

Wed, 18 Feb 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Chhatrapati Shivaji's birth anniversary will be celebrated as a national festival
लखनऊ। मराठी समाज उत्तर प्रदेश 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव राष्ट्रीय उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाएगा। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में होने वाले समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को स्वराज्य रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

मराठी समाज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष उमेश कुमार पाटिल ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव सिंह मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता मठ श्री बड़ी कालीजी मंदिर के महंत स्वामी विवेकानंद गिरि महाराज करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संदीप महिंद गुरुजी के अलावा अति विशिष्ट अतिथियों में बीबीएयू के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल, बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. एमके ठक्कर और कल्याण सिंह कैंसर रिसर्च संस्थान के निदेशक प्रो. एमएल भट्ट मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि अवसर पर तीन विभूतियों को स्वराज्य रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी, केजीएमयू के रेस्पेरिटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत और जेएनपीजी की प्रोफेसर अनीता वाजपेयी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed