Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chhath Mahaparva: Today is Nahai Khay, tomorrow is Kharna

छठ महापर्व : आज नहाय खाय, कल खरना

Sat, 25 Oct 2025 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Chhath Mahaparva: Today is Nahai Khay, tomorrow is Kharna
छठ पूजा के लिए पेंटिंग व झालरों से सजा लक्ष्मण मेला मैदान। -अमर उजाला
लखनऊ। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत शनिवार को नहाय खाय से हो रही है। रविवार को खरना से व्रत की शुरुआत होगी। इसे लेकर राजधानी में पांच लाख से अधिक परिवारों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गोमती किनारे लक्ष्मण मेला मैदान समेत अन्य घाटों पर सुशोभिताएं सज चुकी हैं और बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने के लिए शुक्रवार शाम को जबरदस्त भीड़ उमड़ी। छठ मैया के पूजन के लिए मंदिरों, घरों व सार्वजनिक स्थलों पर भी कुंड तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

छठ पर्व भगवान सूर्य और षष्ठी माता को समर्पित है जो षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और छठ मैया की पूजा की जाती है। छठ मैया के बारे में कथा है कि यह ब्रह्माजी की मानस पुत्री हैं और सूर्यदेव की बहन हैं। शास्त्रों में छठ मैया को संतान की रक्षा करने वाली और संतान सुख देने वाली देवी के रूप में बताया गया है जबकि सूर्यदेव अन्न और संपन्नता के देवता हैं। 27 अक्तूबर को सूर्योदय का समय छठ पूजा के दिन प्रात: काल- 06:13 बजे रहेगा। 27 अक्तूबर को सूर्यास्त का समय छठ पूजा के दिन सायंकाल 05:27 बजे रहेगा। 28 अक्तूबर को सूर्योदय का समय प्रात:काल 06:13 बजे रहेगा।
विज्ञापन


यह व्रत परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की कामना, संतान की दीर्घायु और रोगमुक्त जीवन के लिए किया जाता है। छठ पूजा के दौरान प्रसाद के रूप में ठेकुआ, मालपुआ, चावल के लड्डू, फलों और नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। यह प्रसाद शुद्ध सामग्री से बनाए जाते हैं और सूर्य देवता को अर्पित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिवसीय आयोजन में कब-क्या
नहाय खाय (25 अक्तूबर, शनिवार) : छठ पूजा के पहले दिन श्रद्धालु नदी या तालाब में स्नान करते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं।

खरना (26 अक्तूबर, रविवार) : दूसरे दिन, व्रती दिन भर निर्जला उपवास रखते हैं। शाम को पूजा के बाद प्रसाद के रूप में खीर, रोटी और फल का सेवन करते हैं।

संध्या अर्घ्य (27 अक्तूबर, सोमवार) : तीसरे दिन, व्रती सूर्यास्त के समय नदी या तालाब के तटों पर सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं। यह छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है।

प्रातःकालीन अर्घ्य (28 अक्तूबर, मंगलवार) : चौथे दिन, उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जिसके बाद व्रती अपने व्रत का पारण कर प्रसाद वितरित करते हैं।


मुख्यमंत्री के लिए अलग से बनाया गया है रास्ता
राजधानी में छठ पूजा के लिए सबसे बड़ा आयोजन गोमती किनारे लक्ष्मण मेला घाट पर होगा। जिला प्रशासन के सहयोग से अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से यहां हो रहे आयोजन में मुख्य दिवस 27 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को पहुंचेंगे और भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है। दोनों उप मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे। शुक्रवार को छठ की तैयारियों के मद्देनजर भोजपुरी समाज के मनोज सिंह, वेद प्रकाश राय, मनोज राय, सुनील सिंह, एसपी चौहान, सुरेश कुशवाहा, रामयतन यादव, अम्बरीश राय, हनुमान यादव, अवधेश आदि लोग उपस्थित रहे।

छठ पूजा के लिए पेंटिंग व झालरों से सजा लक्ष्मण मेला मैदान। -अमर उजाला

छठ पूजा के लिए पेंटिंग व झालरों से सजा लक्ष्मण मेला मैदान। -अमर उजाला

छठ पूजा के लिए पेंटिंग व झालरों से सजा लक्ष्मण मेला मैदान। -अमर उजाला

छठ पूजा के लिए पेंटिंग व झालरों से सजा लक्ष्मण मेला मैदान। -अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed