फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cheques to be taken back by farmers.

वापस लिए जाएंगे किसानों को दिए गए चेक!

Mon, 13 Apr 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Mon, 13 Apr 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
Cheques to be taken back by farmers.

रुदौली तहसील में किसानों को मुआवजे के नाम पर किए जा रहे मजाक की खबर ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होने के बाद मानों प्रशासन की नींद टूट गई।

विज्ञापन


रविवार को 22 गांवों में किसानों को गलत तरीके से बांटे गए चेक वापस लेने का काम शुरू हो गया। एडीएम वित्त व राजस्व जयशंकर दुबे ने स्पष्ट कहा कि 7,090 किसानों को बंटे 81.82 लाख रुपये के चेक सही कर दुबारा बांटे जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें केंद्र सरकार से मिली सहायता राशि का हिस्सा भी जोड़ा जाएगा। जिन लोगों ने चेक भुना लिया है, उन्हें बाकी रकम का दूसरा चेक मिलेगा। चेकों में गड़बड़ी के मामले की जांच शुरू हो गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद ‌कमिश्नर ने मामले को संज्ञान में लिया

Cheques to be taken back by farmers.

वाजिदपुर और सीवन गांव में फसल बर्बादी पर किसानों को 75, 100 रुपये के बांटे गए चेकों के मामले की कमान खुद कमिश्नर विशाल चौहान ने संभाली।

प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ अरविंद मलप्पा बंगारी, एडीएम वित्त व राजस्व जयशंकर दुबे, एसडीएम रुदौली एके सिंह को ओला प्रभावित गांवों के किसानों से मानक के विपरित दिए गए चेकों को वापस लेने और संशोधित चेक जारी करने निर्देश दिए। इसके बाद चेक वापस लेने का काम शुरू हो गया।

लेखपालों पर भड़का किसानों का गुस्सा

चेकों में गड़बड़ी को लेकर वाजिदपुर में लेखपाल रमाशंकर गुप्त पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। वहीं, परसऊ में भी ऐसा हुआ तो प्रधान रामशकल वर्मा की मदद से लेखपाल राजेंद्र कुमार की जान बची। समझाने पर किसानों ने चेक लौटाए और सर्वे में गड़बड़ी पर जमकर खरी-खोटी सुनाई। यही हाल गिरौंडा में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed