{"_id":"65d904c1c4ec2983660f0af8","slug":"chef-who-fell-after-being-hit-by-one-vehicle-was-run-over-by-another-vehicle-lucknow-news-c-13-lko1012-625902-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक की टक्कर से गिरे शेफ को दूसरे वाहन ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक की टक्कर से गिरे शेफ को दूसरे वाहन ने रौंदा
Sat, 24 Feb 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में बृहस्पतिवार रात दोस्त के घर जा रहे बाइक सवार शेफ की सड़क हादसे में मौत हो गई।
आलमबाग के गढ़ी कनौरा निवासी कृष्णा राजपूत (26) गोमतीनगर स्थित एक होटल में शेफ थे। उनके बहनोई लल्लन के मुताबिक बृहस्पतिवार रात कृष्णा को शादी में जाना था। इसके लिए वह बाराबंकी के सफेदाबाद निवासी दोस्त को लेने उसके घर जा रहे थे। तभी बीबीडी इलाके में तिवारीगंज के पास अज्ञात वाहन ने कृष्णा की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर डिवाइडर से जा टकराए और उनका हेलमेट टूट गया। इसी बीच भारी वाहन उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। मौके पर ही कृष्णा की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को कृष्णा के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने उनकी छोटी बहन ममता को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
कृष्णा चार बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी मौत से घर में मातम पसर गया। बहनोई लल्लन के मुताबिक कृष्णा की तीन बहनों की शादी हो चुकी है। चौथी बहन ममता की शादी तय है। कृष्णा के पिता नाथूलाल मानसिक रूप से बीमार हैं। जबकि उनकी मां की मौत हो चुकी है।