फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cheating in adarsh satyendra mahavidyalaya in lucknow

कॉलेज प्रबंधक अपनी बहू को अलग कमरे में दिला रहे थे परीक्षा

Thu, 14 Apr 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Apr 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
cheating in adarsh satyendra mahavidyalaya in   lucknow
परीक्षा के दौरान मिली गड़बड़ी - फोटो : demo pic

वार्षिक परीक्षाओं के दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध आदर्श सत्येंद्र महाविद्यालय में जब उड़ाका दल पहुंचा तो उसे कॉलेज के परीक्षा संचालन कक्ष में वहां के प्रबंधक की बहू परीक्षा देते मिली।

विज्ञापन


इस मामले की रिपोर्ट उड़ाका दल ने विवि के प्रॉक्टर ऑफिस में की है। 11 अप्रैल को सुबह 8 से 11 बजे की पाली में बीए द्वितीय वर्ष एजुकेशन, जियोग्राफी और बीए तृतीय वर्ष इंग्लिश का पेपर चल रहा था।
विज्ञापन


जब उड़ाका दल आदर्श सत्येंद्र कॉलेज पहुंचा तो एक कमरे में जाने पर जितने स्टूडेंट्स की उपस्थिति दर्ज थी उनमें से एक अनुपस्थित नजर आया। पूछने पर कॉलेज प्रबंधक ने बताया कि परीक्षार्थियों में एक उसकी बहू है जो कि तबीयत खराब होने के चलते परीक्षा संचालन कक्ष में बैठी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उसी विषय से संबंधित बाकी सभी स्टूडेंट्स अलग कमरे में परीक्षा दे रहे थे। इस बारे में पूछने पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. निशि पांडेय ने बताया कि उड़ाका दल की रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ला को भेज दी गई है।

चार मार्च को भी मिली थी गड़बड़ी की रिपोर्ट

cheating in adarsh satyendra mahavidyalaya in   lucknow
परीक्षा के दौरान मिली गड़बड़ी - फोटो : demo pic

इस कॉलेज में गड़बड़ी की आशंका का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले चार मार्च को भी कॉलेज में परीक्षाओं के दौरान गड़बड़ी की रिपोर्ट उड़ाका दल ने की थी। इसके बाद पांच मार्च को कुलपति प्रो. एसबी निमसे के निर्देश पर इस कॉलेज में सभी परीक्षाओं के दौरान आब्जर्वर नियुक्त करने के लिए कहा गया।

11 अप्रैल को कॉलेज में इतनी बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि कॉलेज में विवि के आब्जर्वर तैनात थे तो ऐसा कैसे हुआ। वह ऑब्जर्वर उड़ाका दल को क्यों नहीं मिले। इसका सीधा सा जवाब है कि कुलपति के निर्देश के बावजूद यहां ऑब्जर्वर या तो बैठाए नहीं गए या वह ड्यूटी करने नहीं पहुंचे।

वहीं इस बारे में जब परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ला से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल चीफ प्रॉक्टर कार्यालय से उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली। रिपोर्ट देखने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed