फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cheated Rs 43.15 lakh from Assistant Commissioner in the name of flat

Lucknow News: फ्लैट के नाम पर सहायक आयुक्त से ठगे 43.15 लाख

Mon, 29 Sep 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
cheated Rs 43.15 lakh from Assistant Commissioner in the name of flat
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमेक्स आर-2 अपार्टमेंट में रहने वाले सहायक आयुक्त राज्य कर संदीप कुमार श्रीवास्तव ने ब्रोकर समीर श्रीवास्तव पर फ्लैट दिलाने के नाम पर 43.15 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उसके पिता व भाई के भी ठगी में शामिल होने का आरोप है। एडीसीपी दक्षिणी के आदेश पर पुलिस ने तीनों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

संदीप के मुताबिक अगस्त 2023 में देवरिया से उनका ट्रांसफर अमेठी हुआ। वह पत्नी के इलाज के लिए सुशांत गोल्फ सिटी में रहना चाहते थे। इस संबंध में उनकी मुलाकात समीर से हुई। उसने ओमेक्स आर-2 के टावर नंबर 14 में फ्लैट दिलाया। कुछ दिन बाद उसने बताया कि वह फ्लैट बेचता भी है। संदीप ने उसी अपार्टमेंट में फ्लैट दिलाने की बात कही। सौदा 42 लाख रुपये में तय हुआ। पीड़ित ने 19 सितंबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच रकम का भुगतान कर दिया। इसके बाद भी उनके नाम पर रजिस्ट्री नहीं की गई।
विज्ञापन


छानबीन में संदीप को पता चला कि उनके नाम पर कोई यूनिट बुक ही नहीं है। जब उन्होंने विरोध जताया तो समीर के पिता प्रदीप और भाई ने पटना की पुश्तैनी संपत्ति बेचकर रकम लौटाने की बात कही। आरोपियों ने कहा कि संपत्ति पर कुछ विवाद है, जो 1.15 लाख रुपये देने पर खत्म हो जाएगा। बातों में आए सहायक आयुक्त ने यह रकम भी दे दी, पर बाद में आरोपी मुकर गए। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने अगस्त तक करीब दस बार सुशांत गोल्फ सिटी थाने के चक्कर काटे, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर एडीसीपी दक्षिणी के आदेश पर एफआईआर हुई। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed