फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cheated Rs 1.4 lakh in the name of selling SUV, shop

Lucknow News: एसयूवी, दुकान बेचने के नाम पर 14 लाख रुपये ठगे

Tue, 07 Oct 2025 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Cheated Rs 1.4 lakh in the name of selling SUV, shop
लखनऊ। एसयूवी व दुकान बेचने का झांसा देकर ठगों ने दो से 14 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने विभूतिखंड, ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बाराबंकी के सुबेहा निवासी शहनाज फातिमा के मुताबिक एक फरवरी को उन्होंने विभूतिखंड के विजयंत खंड स्थित निवान बालाजी आटो मूवर्स प्रा. लि. से एसयूवी बुक कराई। बुकिंग करने वाले सेल्समैन प्रतीक सिंह को उन्होंने सात लाख रुपये दिए। उसने महीने के अंत में डिलीवरी की बात कही, लेकिन उन्हें एसयूवी नहीं मिली और वह टालमटोल करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि 26 मई को वह जमा रकम वापस लेने शोरूम पहुंचीं तो प्रतीक नहीं मिला। उन्होंने भुगतान की रसीद दी तो पता चला कि वह फर्जी थी।


पीड़िता ने काफी दिनों तक आरोपी की तलाश की, पर कुछ पता नहीं चला तो विभूतिखंड पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक जांच की जा रही है।

उधर, राजाजीपुरम निवासी मो. असलम से उनके परिचित महाराष्ट्र के ठाणे निवासी मो. साहिल व उसके पिता अबु ने ठाकुरगंज की अपनी दुकान बेचने का झांसा देकर सात लाख ऐंठ लिए। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर चौहान के मुताबिक पीड़ित को बयान के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed