फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cheap bus service for villages from Akhilesh.

गांवों को एक और तोहफा देंगे सीएम अखिलेश

Sat, 06 Dec 2014 07:48 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Dec 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
Cheap bus service for villages from Akhilesh.

सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती बस सेवा शुरू करने जा रही है। इसे लोहिया ग्रामीण परिवहन सेवा के नाम से संचालित किया जाएगा। यह परिवहन सेवा लोहिया ग्रामों को आपस में जोड़ेगी। इसे सरकार सब्सिडी देकर संचालित करेगी।

विज्ञापन


अनुपूरक बजट में सरकार ने इस सेवा के लिए 90 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में शनिवार को प्रस्तावित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

इसके अलावा लॉटरी निदेशालय का लेखा परीक्षा निदेशालय में विलय करने तथा जौनपुर मेडिकल कॉलेज का स्वरूप बदलने का प्रस्ताव भी पास हो सकता है।

बदला जा सकता है जिले का नाम

Cheap bus service for villages from Akhilesh.

इसके अलावा संत रविदास नगर जिले को फिर से भदोही किए जाने, लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कई नए विभागों व सुविधाओं की स्थापना के प्रस्ताव और सूबे के राष्ट्रीय/राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के लिए सेवा विस्तार की अवधि में वृद्धि के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।

वहीं, एनसीसी के प्री-सेलेक्शन ट्रेनिंग सेंटर के अधिशासी अधिकारी का ग्रेड-पे 4600 रुपये से बढ़ाकर 4800 रुपये करने का प्रस्ताव भी पास होने की उम्मीद है। वहीं निर्मल भारत अभियान को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तौर पर संचालित किए जाने का प्रस्ताव पास हो सकता है।

साथ ही सरकार ‘चार साहबजादे’ फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री करने का भी फैसला कर सकती है। वहीं पुराने सिनेमाघरों को तोड़कर मॉल व मल्टीप्लेक्स बनाने की मंजूरी के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

वहीं, कंप्यूटर पार्ट्स व ट्रांसफार्मर पर वैट की दर कम करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed