{"_id":"6741d0a747627ba5830125a9","slug":"chc-health-worker-jumped-into-gomti-died-lucknow-news-c-13-lko1070-963871-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीएचसी के हेल्थ वर्कर ने गोमती में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीएचसी के हेल्थ वर्कर ने गोमती में लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन
लखनऊ। गाेसाईंगंज सीएचसी में बेसिक हेल्थ वर्कर अनूप कुमार मौर्य ने शनिवार तड़के गोमती नदी में छलांग लगा दी। सुबह आठ बजे के करीब नदी में शव उतराता देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो लावारिस कार खड़ी मिली, जो चालू हालत में थी। डैशबार्ड पर लिखा था कि मेरा कमरा पत्नी और भाई की मौजूदगी में खोला जाए। पुलिस ने मछुआरों की मदद से अनूप का शव नदी से बरामद कर लिया।अनूप कुमार मौर्य मूलरूप से सुल्तानपुर के कूरेभार थानाक्षेत्र के सैद खानपुर में अयोध्या रोड रूशहा मठिया के रहने वाले थे। वह लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में चंद्रा पनोरमा अपार्टमेंट में रहते थे। उनकी शादी कठौता निवासी नृत्यांजलि के साथ 18 अगस्त 2018 को हुई थी। नृत्यांजलि ऊटी में केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। दो दिन पहले वह मायके आई थीं। उनकी शनिवार को अनूप से फोन पर बात हुई थी। अनूप ने कहा था कि वह दोस्त से मिलने जा रहा है। मुलाकात के बाद वापस आ जाएंगे।
देर रात तक अनूप के घर नहीं आने पर नृत्यांजलि ने दोबारा फोन किया। अनूप ने रविवार को आने की बात कही। रविवार तड़के अनूप कार से समता मूलक पहुंचे। कार सड़क किनारे खड़ी की और नदी में कूद गए। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक गोमती पुल पर युवक की कार खड़ी थी। कार नंबर के आधार पर युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों और अनूप के दोस्तों ने शिनाख्त की। अनूप की कार के डैश बोर्ड पर लिखा था कि उनका सामान उनके भाई को दे दिया जाए। कार से पर्स, दो मोबाइल फोन, डेबिट व क्रेडिट कार्ड समेत अन्य सामान मिले हैं।
परिवार ने की जांच की मांग
अनूप के चाचा राधेश्याम ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अनूप ने आत्महत्या क्यों की, इसकी पड़ताल होनी चहिए। वह पुलिस को तहरीर देकर छानबीन की मांग करेंगे। अनूप की चचेरी बहन की सोमवार को शादी है। अनूप परिवार समेत शादी समारोह में शामिल होने वाले थे। पूरा परिवार इस घटना के बाद से सदमे में है।