फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chauk flyover work pending

पुरातत्व एनओसी के फेर में अटका 135 करोड़ का चौक फ्लाईओवर

Wed, 06 Jan 2021 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
chauk flyover work pending
केंद्रीय मंत्री की सैद्धांतिक अनुमति के बाद भी अब तक नहीं मिली एएसआई की अनुमति
विज्ञापन

चौक से विक्रम कॉटन मिल के बीच 135 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे फ्लाईओवर का काम पुरातत्व विभाग की एनओसी न मिलने के कारण अटक गया है। केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल की सैद्धांतिक अनुमति के बाद भी अभी एएसआई की अनुमति नहीं मिल सकी है। जबकि एएसआई के अधिकारियों के निर्देश के मुताबिक सेतु निगम के अधिकारी फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव करने की बात भी कह रहे हैं।
सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पुरातत्व विभाग के केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल लखनऊ आए थे। इस दौरान उन्होंने चौक जाकर साइट देखी। एएसआई के अधिकारियों की मौजूदगी में 70 मीटर दूरी पर फ्लाईओवर का डिजाइन भी बदला गया। इसके लिए सेतु निगम ने सहमति भी दे दी। इसके बाद भी एएसआई की अनुमति न मिलने से परेशानी खड़ी हो गई है। इसके लिए केंद्र सरकार से वार्ता की गई है, ताकि जल्दी एनओसी मिल सके। यह समझ से परे है कि विभागीय मंत्री के सामने जब सहमति हर बिन्दु पर बन गई। ऐसे में अब क्या दिक्कत हो रही है?
विज्ञापन

एक महीने में पूरा हो जाएगा निर्माण
सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता का कहना है कि पुरातत्व एनओसी अगर मिल जाए तो केवल एक महीने में फ्लाईओवर का काम खत्म हो जाएगा। यह दूसरी बार है जबकि फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई व्यू खराब नहीं होगा
दिवाकर त्रिपाठी का कहना है कि हमने एएसआई को आश्वस्त किया है कि इस फ्लाईओवर के निर्माण से हुसैनाबाद क्षेत्र का व्यू खराब नहीं होगा। इसके विपरीत फ्लाईओवर बनने से पर्यटकों का आवागमन यहां आसान होगा। इससे अधिक ऊंचाई की सड़क पहले ही हुसैनाबाद क्षेत्र में मौजूद है। दिल्ली में मौजूद एएसआई के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इससे अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed