फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chaudhary comment on rajendra chaudhary

'भाजपा, कांग्रेस मिलकर रच रहे सपा के खिलाफ साजिश'

Thu, 02 Jan 2014 01:28 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Jan 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
chaudhary comment on rajendra chaudhary

सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि गुजरात से आयातित प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री सांप्रदायिक ताकतों के हाथ का खिलौना बन गए हैं।

विज्ञापन


चौधरी ने कहा, सपा धर्मनिरपेक्षता के लिए संघर्ष कर रही है। उसने भाजपा को दिल्ली पहुंचने से रोका है, संकट के समय यूपीए सरकार की मदद भी की।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मुलायम सिंह यादव की मुखालफत कर रहे हैं। ऐसा करके वह नरेंद्र मोदी की ही वकालत कर रहे हैं।

कैसा संयोग है कि मंगलवार की फ्लाइट से भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह और मिस्त्री एक साथ लखनऊ आए।

लगता है भाजपा और कांग्रेस, सपा के खिलाफ साजिश में एक हैं। उन्हीं की शह पर मायावती शपथ लेने के दिन से ही सपा सरकार की बर्खास्तगी की मांग कर रही हैं। ऐसे में मुसलमान कांग्रेस के साथ जाएंगे, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन


सपा प्रवक्ता ने कहा, लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस की जमीन खिसकती जा रही है।

दोनों दलों की दुर्दशा लखनऊ से दिल्ली तक इनके नेताओं की जानकारी में है। फिर भी वे अपनी ढपली अपना राग छेड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं।

कांग्रेस-भाजपा के नेता मुजफ्फरनगर की यात्राएं कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने किसी पीड़ित को कोई मदद नहीं की। राजद नेता लालू यादव पर हमला बोलते हुए चौधरी ने कहा कि उन्हें दंगा पीड़ितों के बजाय कांग्रेस की चिंता सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed