{"_id":"680a045f0f4d2419170a5851","slug":"chatori-gali-of-gomti-nagar-become-food-valley-you-will-get-cool-taste-even-summers-know-what-will-new-changes-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: चटोरी गली में बनेगी फूड वैली, 42 कंपनियों के खानपान के उत्पादों का ले सकेंगे जायका, ये होगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: चटोरी गली में बनेगी फूड वैली, 42 कंपनियों के खानपान के उत्पादों का ले सकेंगे जायका, ये होगा खास
Thu, 24 Apr 2025 03:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 24 Apr 2025 03:58 PM IST
सार
लखनऊ की चटोरी गली में फूड वैली का निर्माण किया जाएगा। यहां पर अलग-अलग 42 कंपनियों ने उत्पाद सर्व किए जाएंगे। यह शहरवासियों व पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के गोमतीनगर में समतामूलक चौक व प्रतीक स्थल के बीच स्थित चटोरी गली (आशा ज्योति लेन) में फूड वैली बनेगी। यहां 42 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के खान-पान के उत्पाद रहेंगे। खास बात है कि भीषण गर्मी में भी लोग फूड वैली में ठंडे तापमान में परिवार के साथ बैठकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने इसका निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चटोरी गली में 40 से 80 वर्गमीटर क्षेत्रफल की 10 दुकानें हैं। इसके अलावा 220 वर्गमीटर का आउटलेट बनाया गया है। ये दुकानें कई वर्षों से बंद थीं। इनके संचालन व देखभाल के लिए अब नई दिल्ली व लखनऊ की दो कंपनियों के कंसोर्टियम के साथ पांच साल का अनुबंध किया गया है। इसके तहत यहां फूड वैली विकसित की जाएगी, जो शहरवासियों व पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow: नए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सम्भाली जिम्मेदारी, बोले- शहर चमकाना और भ्रष्टाचार रोकना पहली प्राथमिकता
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow: सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार, पिता पुत्र की मौत, बरेली से अयोध्या जा रहा था परिवार
फूड वैली में टेन्साइल स्ट्रक्चर से अस्थायी शेड तैयार किया जाएगा, जो एयर मिस्ट तकनीक से लैस होगा। इससे भीषण गर्मी में भी अंदर का तापमान 22 से 26 डिग्री तक रहेगा। इसके अलावा यहां किड्स प्ले जोन विकसित किया जाएगा, जिसमें ट्वॉय ट्रेन, लाइव इवेंट जैसे मनोरंजन के साधन होंगे। फूड वैली में लगातार बिजली आपूर्ति के लिए स्थल पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर व जलापूर्ति के लिए पंप लगाए जाएंगे।
रिवरफ्रंट पर मैरिज लॉन तैयार
प्रथमेश कुमार ने 1090 चौराहे के पीछे क्रिकेट स्टेडियम के पास गोमती रिवरफ्रंट पर विकसित किए गए मैरिज लॉन का भी निरीक्षण किया। करीब दो एकड़ क्षेत्रफल में बनाए गए इस मैरिज लॉन में लोगों की सुविधा के लिए किचन व टॉयलेट ब्लॉक के साथ स्टोर भी बनाया गया है। यहां वाहनों की पार्किंग के लिए भी पर्याप्त जगह है। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि स्मारक समिति की पार्किंग से ओपन एयर थियेटर की तरफ आने-जाने के लिए एक और इंट्री पॉइंट बनाया जाए।
तैयार हो रहा एडवेंचर स्पोर्ट्स जोन
एलडीए गोमती रिवरफ्रंट पर मैरिज लॉन के पास एडवेंचर स्पोर्ट्स जोन भी विकसित कर रहा है। यहां वाटर स्पोर्ट्स, जायंट व्हील, स्काई साइकिलिंग, रोप कोर्स जैसे स्पोर्ट्स होंगे। यहां चल रहे काम तीन महीने में पूरा करने के निर्देश एलडीए वीसी ने दिए। उधर, लोहिया पार्क के गेट नंबर एक के पास बनाई जा रही कैंटीन का टेंडर निकालने के भी निर्देश दिए गए।