फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chargesheet to two IAS and one IPS officer

खनन मामले में दो आईएएस और फेसबुक पर टिप्पणी करने के आरोपी अमेठी के एसडीएम को चार्जशीट

Tue, 27 Feb 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Feb 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
chargesheet to two IAS and one IPS officer
- फोटो : amar ujala
रामपुर में अवैध खनन मामले में गंभीर आरोपों का सामना कर रहे दो आईएएस अधिकारियों और फेसबुक पर टिप्पणी करने के आरोपी एक पीसीएस अधिकारी को चार्जशीट दी गई है।
विज्ञापन


गोरखपुर के डीएम राजीव रौतेला और कानपुर देहात के डीएम राकेश कुमार सिंह-प्रथम पर रामपुर में तैनाती के दौरान अवैध खनन से जुड़ी शिकायतों पर ठीक से कार्यवाही न किए जाने के आरोप हैं। हाईकोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को दोनों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शासन से अनुमति मिलने के बाद दोनों ही अधिकारियों को चार्जशीट दे दी गई है। इनसे आरोपों पर जवाब मांगा गया है। इसी तरह अमेठी के एसडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला को भी चार्टशीट देने का फैसला किया गया है। शुक्ला पर फेसबुक पर सीएम को संबोधित करते हुए कर्मचारी सेवा नियमावली के दायरे से बाहर जाकर टिप्पणी करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने टिप्पणी की थी कि मीटिंग के नाम पर अपराह्न दो बजे से रात 12.40 बजे तक बैठा रहा। आपके अधिकतर अधिकारी बीमार होते जा रहे हैं। फेसबुक पर टिप्पणी के आधार पर बरेली के डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह से पहले ही जवाब तलब करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed