फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chargesheet filed against stepfather accused of killing daughter

Lucknow News: बेटी के हत्यारोपी सौतेले पिता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Thu, 30 Oct 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against stepfather accused of killing daughter
लखनऊ। महानगर इलाके में 23 जून की रात में बीसीए छात्रा (19) की हत्या के आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपी ने सौतेली बेटी से दुष्कर्म भी किया था। पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म और जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोपी वर्तमान में जेल में बंद है।
विज्ञापन

पुलिस की विवेचना में चश्मदीद छात्रा की मां के बयान ने अहम भूमिका निभाई है। वारदात के समय छात्रा की मां घर पर ही थी। उन्होंने बेटी को बचाने का काफी प्रयास किया था, लेकिन आरोपी ने उनकी बात नहीं सुनी। आरोपी के हमले में वह भी घायल हो गई थीं। हत्या की एफआईआर दर्ज होने के बाद छात्रा की मां ने बयान दिया था कि आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुका था। छात्रा पुलिस से आरोपी की शिकायत करने वाली थी। इसकी भनक लगने पर उसने बेटी की हत्या कर दी। छात्रा की मां के बयान के बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन


शरीर पर मिले थे चाकू के 18 निशान
हत्यारोपी ने छात्रा पर सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर चाकू के वार के 18 निशान मिले थे। चाकू मारने के बाद आरोपी छात्रा की गर्दन पर पैर रखकर खड़ा रहा था ताकि उसकी जान चली जाए। आरोपी ने सीना, गर्दन, पेट और चेहरे पर कई वार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया के जरिये छात्रा की मां के संपर्क में आया था आरोपी

छात्रा की मां की शादी वर्ष 2001 में हुई थी। वर्ष 2006 में बेटी पैदा हुई थी। शादी के 13 साल बाद पति की मौत हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर छात्रा की मां की बातचीत मध्यप्रदेश के रीवा स्थित छिबला निवासी युवक से होने लगी। दोनों ने शादी कर ली। आरोपी की नजर शुरू से ही छात्रा की मां की संपत्ति पर थी। वह धीरे-धीरे प्रॉपर्टी बेचने लगा था। छात्रा इसका विरोध करती थी। इस बात से भी वह उससे नाराज रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article