फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Charge sheet filed against PCS officer bhagwat sagar ojha In special court

पीसीएस अफसर के लॉकर से मिला था 17.83 किलो सोना, चार्जशीट दाखिल

Fri, 20 Jul 2018 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Jul 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed against PCS officer bhagwat sagar ojha In special court
- फोटो : डेमो

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आय में अधिक संपति में पीसीएस अधिकारी भगवत सागर ओझा के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। यह कार्रवाई ईडी की देहरादून टीम ने की है। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों की मानें तो भगवत सागर ने नोएडा स्थित भारतीय गैस प्राधिकरण (गेल) में तैनाती के दौरान बतौर विशेष कार्याधिकारी अकूत संपत्ति अर्जित की थी।

विज्ञापन


ईडी ने ओझा और उनके बेटे के बैंक लॉकर से 17.83 किलो सोना जब्त किया था। ईडी ने यह कार्रवाई सीबीआई की कार्रवाई के बाद की थी। सीबाआई ने ओझा के नोएडा स्थित आवास पर छापा मारकर नकदी और काफी संख्या में अन्य सामान बरामद किया गया था।

विज्ञापन

ओझा के नोएडा स्थित आवास पर छापा मारकर नकदी और काफी संख्या में अन्य सामान बरामद किया गया था ओझा के खिलाफ  देहरादून की विशेष सीबीआई कोर्ट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में ईडी ने भी जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जानकारी मिलने पर ईडी ने बीएस ओझा और उनके बेटे धीरज ओझा के इलाहाबाद में पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से 17.83 किलो सोना जब्त किया था। इसके बाद ईडी ने प्रीवेन्शन ऑफ  मनी लांडरिंग एक्ट-2002 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed