फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   charbagh station parking issue

Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर पार्किंग का संकट, सड़कों पर खड़े हो रहे वाहन

Thu, 21 Aug 2025 08:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 08:55 AM IST
विज्ञापन
charbagh station parking issue

विज्ञापन
वाहनों की सुरक्षा पर भी उठ रहे सवाल
आरएलडीए को दी गई पार्किंग, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर पार्किंग की जगह नहीं होने से वाहनों को सड़कों पर खड़ा करना पड़ रहा है, जिससे जाम लग रहा है। साथ ही वाहनों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। इतना ही नहीं चारबाग आने वालों को लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह की पार्किंग पर वाहन लगाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें कैबवे का अतिरिक्त चार्ज देना पड़ता है।
दरअसल, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन का कार्य चल रहा है। रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण(आएलडीए) को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेकेंड एंट्री पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जल्द ही मुख्य प्रवेशद्वार की ओर निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए पार्किंग की जगह आरएलडीए को दी गई हैं, जहां पिलर्स खड़े किए जाएंगे। पार्किंग नहीं होने से अब वाहनों को खड़ा करने का संकट खड़ा हो गया है। आरक्षण केंद्र की ओर से आने वाले वाहनों को रेलवे कोर्ट, आरएमएस, जीआरपी के बाहर खड़ा किया जा रहा है। वाहनों के बीच रास्ते पर खड़े होने से आवाजाही बाधित होती है। इससे जाम की स्थितियां पैदा हो रही है। खासतौर पर सुबह व शाम को। रात में लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, पुष्पक आदि ट्रेनों की रवानगी पर काफी जाम रहता है। इतना ही नहीं वाहनों के चोरी होने की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


जंक्शन पर खड़ा कर रहे वाहन
चारबाग आने वाले यात्रियों को वाहन खड़ा करने के लिए लखनऊ जंक्शन की ओर भी जाना पड़ता है। जंक्शन की पार्किंग फुल हो जाती है। इतना ही नहीं प्लेटफॉर्म नंबर छह पर बनी पार्किंग तक वाहनों को ले जाना पड़ता है। जिससे यात्रियों की कैबवे संचालक से भी कहासुनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक वर्जन
चारबाग स्टेशन पर अपग्रेडेशन कार्य के लिए पार्किंग आरएलडीए को दी गई है। जल्द ही स्टेशन नए लुक में नजर आएगा। बेहतर पार्किंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे यात्रियों को खासी राहत हो जाएगी।
-सुनील कुमार वर्मा, डीआरएम, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed