{"_id":"693975fd9d96ec9ab1048ab5","slug":"charbagh-station-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1510378-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चारबाग स्टेशन रनिंग रूम में सहायक लोको पायलट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चारबाग स्टेशन रनिंग रूम में सहायक लोको पायलट की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालगाड़ी लेकर लखनऊ पहुंचे थे दिनेश कुमार
माई सिटी रिपोटेर
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री पर बने रनिंग रूम (रेस्ट रूम) में सहायक लोको पायलट की मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया। मौत का कारण नहीं पता लग सका है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में परिजनों की ओर से जीआरपी में शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।
39 वर्षीय दिनेश कुमार रेलवे में सहायक लोको पायलट हैं। वह बीती मंगलवार रात गोंडा से मालगाड़ी लेकर रात करीब नौ बजे लखनऊ पहुंचे थे। जहां से उन्हें वापस दूसरी मालगाड़ी लेकर गोंडा ही जाना था। लखनऊ आने के बाद वह लोको पायलट के साथ रनिंग रूम में आराम करने पहुंचे थे, जहां उन्हें कमरा नंबर 345 आवंटित किया गया था। सुबह तकरीबन तीन बजे लोको पायलट को जगाने के बाद कर्मचारियों ने सहायक लोको पायलट दिनेश कुमार को भी जगाया, लेकिन वह नहीं उठे। दस मिनट बाद जाकर रनिंग रूम कमियों ने उन्हें फिर से जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हरकत नहीं होते हुए उन्होंने अन्य साथियों को इसकी जानकारी दी। रनिंग रूम स्टाफ ने तत्काल अफसरों को मामले को लेकर सूचना दी। इसके बाद उन्हें पास में ही मौजूद उत्तर रेलवे के इंडोर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु की सूचना पती व बेटी को दी गई, जिसके वाद वह लखनऊ पहुंचे। दिनेश कुमार के शव को लेकर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मौत की वजह पता नहीं चल सकी है। जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले में बुधवार शाम तक कोड़े रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।