फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Charbagh buses will now be shifted to Avadh bus stand.

Lucknow News: चारबाग की बसें अब अवध बस अड्डे पर भी होंगी शिफ्ट

Mon, 12 Jan 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Charbagh buses will now be shifted to Avadh bus stand.
चारबाग में बसें सड़क पर खड़ी होने से लगा जाम और आलमबाग बस अड्डा।
लखनऊ। चारबाग बस अड्डे की बसों की शिफ्टिंग 15 जनवरी से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी। बसें अब केवल आलमबाग नहीं, बल्कि अवध बस अड्डे पर भी भेजी जाएंगी, ताकि आलमबाग पर अतिरिक्त दबाव न पड़े और यात्रियों को दिक्कत न हो। हालांकि, जाम से राहत की कोई ठोस योजना फिलहाल तैयार नहीं की गई है।
विज्ञापन

अभी तक चारबाग की बसों को आलमबाग भेजने के निर्देश हुए थे। इससे वहां अव्यवस्था फैलने की आशंका बढ़ गई थी। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद अधिकारियों ने व्यवस्था सुधारने के लिए अहम निर्णय लिया। अब चारबाग की 315 बसों को आलमबाग की जगह दो हिस्सों में शिफ्ट किया जाएगा। गोरखपुर रूट की बसें अवध बस अड्डे से चलेंगी, जबकि कानपुर, रायबरेली और लालगंज रूट की बसें आलमबाग भेजी जाएंगी। फिलहाल बसों की संख्या तय की जा रही है। सभी बसों की शिफ्टिंग चरणबद्ध होगी, ताकि संचालन प्रभावित न हो।
विज्ञापन

आलमबाग में 100 बसों की पार्किंग

आलमबाग बस अड्डे पर 100 बसों की पार्किंग की व्यवस्था है। अधिकारियों के मुताबिक प्लेटफॉर्म स्लॉट भी खाली मिल जाते हैं, जिससे बसें पार्किंग में खड़ी होंगी और सड़कें खाली रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारबाग में बनेगा मल्टीस्टोरी बस अड्डा

करीब 6500 वर्गमीटर में चारबाग बस अड्डे का 55 करोड़ रुपये से पुनर्विकास होगा। छह मंजिला बस अड्डे में फूड कोर्ट, मॉल और वेटिंग लाउंज जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

कैसरबाग में नहीं जाएंगी बसें

कैसरबाग बस अड्डा पहले से ओवरलोडेड है, जहां करीब 700 बसों की आवाजाही होती है। जाम की स्थिति को देखते हुए चारबाग की बसें वहां शिफ्ट नहीं की जाएंगी।

जाम का संकट बरकरार

चारबाग की बसें शिफ्ट होने के बाद जाम की समस्या आलमबाग और नहरिया क्षेत्र में बढ़ सकती है। अवध बस अड्डे पर भी जाम की आशंका है। फिलहाल जाम से निपटने की कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है।

Iचारबाग की बसों को आलमबाग और अवध बस अड्डों पर चरणबद्ध तरीके से शिफ्ट किया जाएगा। आलमबाग में 100 बसों की पार्किंग है। कैसरबाग ओवरलोडेड है, वहां बसें नहीं जाएंगी। जाम को लेकर संबंधित विभागों से मंथन किया जाएगा।”

I
I
I
I- आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगमI

चारबाग में बसें सड़क पर खड़ी होने से लगा जाम और आलमबाग बस अड्डा।

चारबाग में बसें सड़क पर खड़ी होने से लगा जाम और आलमबाग बस अड्डा।

चारबाग में बसें सड़क पर खड़ी होने से लगा जाम और आलमबाग बस अड्डा।

चारबाग में बसें सड़क पर खड़ी होने से लगा जाम और आलमबाग बस अड्डा।

चारबाग में बसें सड़क पर खड़ी होने से लगा जाम और आलमबाग बस अड्डा।

चारबाग में बसें सड़क पर खड़ी होने से लगा जाम और आलमबाग बस अड्डा।

चारबाग में बसें सड़क पर खड़ी होने से लगा जाम और आलमबाग बस अड्डा।

चारबाग में बसें सड़क पर खड़ी होने से लगा जाम और आलमबाग बस अड्डा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article