फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Charbagh bus station will shine with PPP model six-storey building will be built construction will start soon

UP News: पीपीपी मॉडल से चमकेगा लखनऊ का चारबाग बस अड्डा, छह मंजिला बनेगी बिल्डिंग; जल्द शुरू होगा निर्माण

Tue, 08 Apr 2025 10:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 10:44 AM IST
सार

लखनऊ का चारबाग बस अड्डा पीपीपी मॉडल से चमकेगा। इसकी बिल्डिंग छह मंजिला बनाई जाएगी।यहां की मिट्टी की जांच शुरू हो गई है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Charbagh bus station will shine with PPP model six-storey building will be built construction will start soon
चारबाग बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी लखनऊ के चारबाग बस अड्डे को पीपीपी मॉडल पर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। अभी मिट्टी की टेस्टिंग की जा रही है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद निर्माण शुरू होगा। यहां जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस करीब छह मंजिला बस अड्डा बनाया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश परिवहन निगम प्रदेशभर में बस अड्डों को पीपीपी मॉडल पर तैयार करवा रहा है। इससे बस अड्डों पर अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। चारबाग स्टेशन को भी इसी मॉडल के तहत तैयार किया जा रहा है। विभूतिखंड, गोमतीनगर और अमौसी वर्कशॉप को भी पीपीपी मॉडल पर बस स्टेशन बनाया जाएगा। गोमतीनगर में बस अड्डा बनाने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पीएम से संवाद में रायबरेली की महिला ने कह दी ऐसी बात, मोदी को आ गई हंसी, बोले- आपको चुनाव लड़ना है क्या ?
विज्ञापन
विज्ञापन


चारबाग शहर के प्रमुख बस अड्डों में से एक है। यहां से कानपुर, रायबरेली, गोरखपुर, अयोध्या, फतेहपुर, मौरावां, उन्नाव, हैदरगढ़, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा आदि जिलों के बीच 24 घंटे 350 बसों का संचालन होता है। यहां से तकरीबन 25 हजार यात्री आवाजाही करते हैं। चूंकि चारबाग बस अड्डे का विकास हो रहा है, इसलिए यहां से चलने वाली बसें आलमबाग बस स्टेशन शिफ्ट की जाएंगी, जिसका निर्णय लिया जाना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed