फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Character artist anil saxena passes away.

नहीं रहे चरित्र अभिनेता अनिल सक्सेना, हार्ट अटैक से मौत

Thu, 16 Jun 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Jun 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Character artist anil saxena passes away.
अनिल सक्सेना - फोटो : amar ujala

वरिष्ठ रंगकर्मी तथा फिल्मों एवं टीवी धारावाहिकों के चरित्र अभिनेता अनिल सक्सेना का गुरुवार को संजय गांधी पीजीआई में निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे और बीमार थे। उनकी अंत्येष्टि शुक्रवार सुबह 9 बजे बैकुंठधाम में होगी।

विज्ञापन


सक्सेना का जन्म झांसी में हुआ था लेकिन उनकी कर्मभूमि लखनऊ ही थी। यहां उन्होंने कई नाटकों का निर्देशन और अभिनय किया। नाटकों के मंचन के लिए ही वे मुंबई गए, जहां रंगमंच के साथ ही फिल्मों, धारावाहिकों और विज्ञापनों में लंबे समय तक काम किया।
विज्ञापन


उन्होंने सौ से अधिक फिल्मों तथा 350 से अधिक धारावाहिकों में काम किया था। कई फिल्मों में उन्होंने यादगार चरित्र भूमिकाएं निभाईं।

उन्होंने करीब 250 नाटकों में अभिनय किया जिनके तीन हजार से अधिक प्रदर्शन हुए। उन्होंने सात नाटक लिखे और 25 से अधिक नाटकों का निर्देशन किया।

उन्हें खास तौर पर ‘यहूदी की लड़की’ के ब्रूटस, ‘वीर अभिमन्यु’ के जयद्रथ, ‘हरिश्चन्नर की लड़ाई’ के मैनेजर, ‘ओह अमेरिका’ के विवेक और ‘हनीमून’ के एमडी जैसी भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed