मौसम का बदलेगा मिजाज, अगले 24 से 48 घंटों में पड़ सकती हैं फुहारें
राजधानी लखनऊ में शनिवार को गुनगुनी धूप के बीच चले हवा के झोंकों ने एहसास करा दिया कि मौसम रंग बदलने के मूड में है। मौसम विज्ञानियों ने भी बताया कि राजधानी में रविवार और सोमवार को गरज व चमक के साथ बादल भिगो सकते हैं।
मौसम विज्ञानी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बादलों की आवाजाही साथ राजधानी व आसपास के इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं।
दिन गर्म तो रात में सता रही ठंड
दिन में गुनगनुी धूप के चलते भले ही दफ्तरों में पंखों की ओर देखना पड़ रहा हो, लेकिन रातों में अब भी ठंड के तेवर कायम हैं। पिछले तीन दिनों में दिन का अधिकतम पारा 7 डिग्री से अधिक चढ़ा तो न्यूनतम पारा लगभग 5 डिग्री तक सरका। शनिवार को भी चटख धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 27.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 7.4 डिग्री दर्ज हुआ।
तीन दिनों में पारे का उतार चढ़ाव
तारीख--अधिकतम--न्यूनतम
09 फरवरी --27.5--07.4
08 फरवरी--25.6--07.8
07 फरवरी --20.3--12.2