फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   changes in police system in uttar pradesh for better law and order.

यूपी में कानून-व्यवस्था की बेहतरी के लिए बड़ा बदलाव, अब कोतवाली पर होंगे चार इंस्पेक्टर

Thu, 14 Jun 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
changes in police system in uttar pradesh for better law and order.
डीजीपी ओमप्रकाश सिंह - फोटो : amar ujala

यूपी में कानून-व्यवस्था की बेहतरी और अपराध से निपटने के लिए प्रदेश की 414 कोतवाली पर अब कोतवाली प्रभारी के साथ ही तीन-तीन अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। प्रदेश के डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में सकुर्लर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इसके अनुसार, प्रदेश में सभी सर्किल मुख्यालय वाले थानों पर प्रभारी निरीक्षक के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक प्रशासन, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कानून-व्यवस्था और अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध तैनात किए जाएंगे। कार्यक्षेत्र के बारे में भी पुलिस कप्तानों को भी बता दिया गया है। यह आदेश बृहस्पतिवार से प्रभावी हो गया है।
विज्ञापन


डीआईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि न्यायालय की भी मंशा थी कि थानों पर कानून-व्यवस्था और अपराध के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की जाएं। फिलहाल प्रयोग के तौर पर 414 थानों में यह व्यवस्था लागू की गई है। आने वाले दिनों में अन्य महत्वपूर्ण थानों पर भी यह व्यवस्था लागू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वरिष्ठ होंगे जबकि उनके कनिष्ठ प्रशासन, कानून-व्यवस्था और अपराध का काम देखेंगे। प्रभारी निरीक्षक तीनों अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षकों व एसएसआई के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे।


हालांकि इस नई व्यवस्था में पुलिस अधिकारियों के सामने चुनौतियां भी आ सकती हैं। मसलन, क्षेत्र में भ्रमण के लिए गाड़ी उपलब्ध कराने और मलाईदार थानों में काम बंटवारे को लेकर भी विवाद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed