फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   changes in government and in the BJP.

यूपी: सरकार के साथ ही संगठन में फेरबदल की चर्चा, कुछ की बदल सकती है जिम्मेदारी

Thu, 18 Jul 2019 05:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Jul 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
changes in government and in the BJP.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

स्वतंत्र देव सिंह के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के साथ ही संगठन में फेरबदल की भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश के मौजूदा पदाधिकारियों में कुछ की जिम्मेदारी बदली जा सकती है।

विज्ञापन


कुछ का कद बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य की भूमिका के लिए केंद्रीय टीम में भेजा जा सकता है। लोकसभा चुनाव में बेहतर काम करने वाले क्षेत्रों व जिलों के कुछ चेहरों को प्रदेश टीम में भागीदारी देकर इनका कद बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


वैसे पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है और संगठनात्मक चुनाव की तारीखें भी तय हो चुकी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संगठन के चुनाव 1 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में बड़े पैमाने पर संगठनात्मक बदलाव की अभी तक संभावना नहीं थी। पर, नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और निकट भविष्य में प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेतों को देखते हुए प्रदेश संगठन में कुछ न कुछ बदलाव होना सुनिश्चित हो गया है। व्यापक फेरबदल संगठनात्मक चुनाव के बाद स्वतंत्र देव सिंह के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की औपचारिकता पूरी होने के बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है वजह

मंत्रिमंडल फेरबदल में भाजपा के मौजूदा प्रदेश पदाधिकारियों में कम से कम चार चेहरों के शामिल होने की प्रबल संभावनाएं बताई जा रही हैं। ऐसा होने पर संगठन में चार पद खाली हो जाएंगे। ऐसे में इनके स्थान पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करनी ही होगी।

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले कुछ लोगों को तरक्की देकर इन स्थानों पर बैठाया जा सकता है। कुछ प्रदेश मंत्रियों को तरक्की देकर उपाध्यक्ष या महामंत्री बनाया जा सकता है।

उपचुनाव के बाद फेरबदल संभावित

संगठनात्मक फेरबदल का अभी कोई समय तय नहीं है, पर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद इसके होने के आसार हैं। कारण, तब तक प्रदेश मंत्रिमंडल के पुनर्गठन का काम पूरा हो जाएगा। साथ ही उपचुनाव वाली विधानसभा सीटों पर बतौर प्रभारी तैनात किए गए प्रदेश पदाधिकारी भी चुनावी जिम्मेदारी से फुरसत पा जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed