फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Change equipment at turning point, speed will increase

Lucknow News: टर्निंग पॉइंट पर बदले उपकरण, बढ़ेगी गति

Mon, 18 Nov 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Change equipment at turning point, speed will increase
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली में ट्रेनों के पटरियां बदलने वाले स्थान यानी टर्निंग पॉइंट पर नए उपकरण लगाए जा रहे हैं। यह सिलसिला पिछले दो महीनों से चल रहा है। अभी तक 10 टर्निंग पॉइंट पर नए उपकरण लग चुके हैं। रविवार को एक साथ तीन टर्निंग पॉइंट को बदलने का काम किया गया। पहले से ही आठ घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक होने के कारण ट्रेनें डायवर्ट थीं, जिससे तीनों टर्निंग पॉइंट समय से बदल दिए गए। टर्निंग पॉइंट पर उच्च गुणवत्ता वाले नए उपकरण लगने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।
विज्ञापन


शहर के रेलवे स्टेशन पर पांच प्लेटफार्म हैं। इसके अलावा नौ रेल लाइने हैं। अप और डाउन की मेन रेल लाइनों से आने वाली ट्रेनों (यात्री गाड़ी एवं मालगाड़ी) को प्लेटफार्म या दूसरी लाइनों पर आने-जाने के लिए टर्निंग पॉइंट से होकर गुजरना होता है। इसीलिए रेलवे स्टेशन पर 18 टर्निंग पॉइंट बने हुए हैं। टर्निंग पॉइंट से ट्रेन गुजरती है तो रफ्तार धीमी रखनी होती है।
विज्ञापन


टर्निंग पॉइंट पर ओवर राइडिंग स्विच लगे हुए हैं। इन्हीं स्विच को बदल कर उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण लगाने का काम दो महीने से चल रहा है। सभी टर्निंग पॉइंट पर थिक वेब स्विच लगाए जा रहे हैं, जिससे टर्निंग पॉइंट से ट्रेन गुजरेगी तो रफ्तार प्रभावित नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर अभी तक 10 टर्निंग पॉइंट पर थिक वेब स्विच लगाए जा चुके थे। जिले में तीन जगह पर अंडरपास के लिए आठ घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया, जिसकी वजह से एक साथ तीन टर्निंग पॉइंट पर उपकरण बदलने का काम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित टर्निंग पॉइंट संख्या 205-ए, 205-बी और 206 शामिल है। इन सभी टर्निंग पाइंट के पास की रेल लाइनें उखाड़ी गईं। टर्निंग पॉइंट बॉक्स में नए स्विच लगाकर फिर से पटरियों को पहले की तरह बिछा दिया गया। वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) विजय कालरा ने बताया कि तीन टर्निंग पॉइंट पर उच्च गुणवत्ता वाले थिक वेब स्विच लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed