Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chandrashekhar Azad and Asaduddin Owaisi announced the alliance for UP Election 2027.

यूपी: चंद्रशेखर-ओवैसी के गठबंधन पर सपा का पहला बयान, शिवपाल बोले- इनका मकसद भाजपा को हटाना नहीं है

Thu, 12 Nov 2026 12:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 12 Nov 2026 12:49 PM IST
सार

यूपी में सांसद चंद्रशेखर आजाद और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का एलान कर दिया है। नए बनाए गए गठबंधन को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया गया है।

विज्ञापन
Chandrashekhar Azad and Asaduddin Owaisi announced the alliance for UP Election 2027.
प्रेसवार्ता कर गठबंधन का एलान किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सांसद चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का एलान कर दिया है। गठबंधन का नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रखा गया है। गठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद को बनाया गया है। वहीं, इस गठबंधन को लेकर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर भाजपा को सत्ता से नहीं हटाना चाहते हैं। ये लोग भाजपा के समर्थन में हैं इसलिए इस गठबंधन का एलान किया गया है।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जो तस्वीर आपके सामने है उसका नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है। अभी इसमें दो दल हैं। ये तीसरा मोर्चा नहीं, ये पहला मोर्चा है। ये बहुत मजबूत मोर्चा है। जैसे जैसे इसमें कमजोर, पीड़ित लोग जुड़ते जाएंगे वैसे वैसे ये मोर्चा मजबूत हो जाएगा। उन्होंने 26 नवंबर को रमाबाई आंबेडकर मैदान में रैली करने की घोषणा की साथ ही कहा कि गठबंधन प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से पार्टियों ने वादा किया कि वह बहुजन समाज के साथ हैं और उनके हक के लिए काम करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकारें बदली, मुख्यमंत्री बदलते गए। लेकिन बहुजन समाज के लिए कुछ नहीं किया गया। आज जो किसी तरह से पढ़ गया तो वो बेरोजगार है। जो आवाज उठाता है तो उसके ख़िलाफ केस दर्ज होते हैं, लाठियां चलाई जाती हैं। अब तो क़ानून बना दिया है जो आवाज उठायेगा उसे सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। 

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मेरा मानना है कि अब अपमान का घूंट नहीं पीना है। अब खुद ताकतवर बनेंगे, किसी के सामने हाथ नहीं फैलाएंगे। उन सभी की मदद करेंगे जो पीड़ित, शोषित और वंचित हैं। जो वर्तमान सरकार है इसमें ना कोई जिंदा सुरक्षित है न मरने के बाद। मुझे जेल भेजा गया। जमानत हुई तो एनएसए लगा दिया गया। हाथरस कांड हुआ। बेटी को रात में पेट्रोल डाल कर जला दिया गया। उनके परिवार से नौकरी का वादा किया, नहीं पूरा किया। इसी तरह प्रयागराज, गोरखपुर और कासगंज और संतकबीरनगर में झोपड़ी जला दी गईं। काकोरी में पासी समाज के शख्स को पेशाब चटवाई गई।

चंद्रशेखर बोले- एक-एक मस्जिद के लिए लड़ेंगे
चंद्रशेखर ने कहा कि किसी को राष्ट्रभक्ति का सबूत देने की जरूरत नहीं हैं। हम देश से प्यार करते हैं लेकिन सरकार को जवाब देना होगा कि वह जवान और बॉर्डर की सुरक्षा क्यों नहीं कर पा रही है। अवैध मस्जिदों पर बुलडोजर की कार्रवाई पर चंद्रशेखर ने कहा एक-एक मस्जिद के लिए लड़ेंगे। जो भाजपा को रोकना चाहते हैं वो मेरे साथ शामिल हों, मिलकर लड़ेंगे। 

चंद्रशेखर ने कहा कि इस सरकार में हो रहे एनकाउंटर फर्जी हैं। बुलडोजर से मस्जिदें गिराई जा रही हैं। इनकी सरकार में रोज मूर्तियां टूटती हैं। इन लोगों ने अगर संविधान और आरक्षण पर कुछ किया तो सरकार को दिन में तारें दिखा देंगे। कहा कि हमारा दिल बहुत बड़ा है। अगर सपा और बसपा समेत अन्य कोई दल मेरे साथ आना चाहता है तो आ सकता है। चंद्रशेखर ने कहा कि 26 को रमाबाई मैदान में सत्ता परिवर्तन रैली करेंगे। 403 सीटों पर लड़ेंगे।

Trending Videos

ओवैसी बोले- किसानों बेरोजगारों के लिए काम करेंगे

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर ने प्राथमिकता बता दी हैं। मैं यक़ीन से कहता हूं भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए ये मजबूत विकल्प होगा। इन चुनाव में बीजेपी को रोकने के साथ ही बेरोज़गारों, किसानों के मुद्दों पर हमारी लड़ाई होगी। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद होंगे। प्रदेश में सामाजिक बदलाव लाना मकसद है। हम लोग भविष्य के लिए राजनीति करेंगे।

ओवैसी ने कहा कि आज जो गठबंधन बना है वो एक मजबूत विकल्प बनेगा। उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि वो 90 फीसदी वोट अल्पसंख्यक का हासिल कर रहे हैं फिर भी भाजपा को नहीं हरा पा रहे हैं। वो नहीं हरा पाएंगे। आज जो गठबंधन बना है। वो एक मजबूत विकल्प बनेगा। चंद्रशेखर का चेहरा सामने आया है। ये लोग कभी बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे कि ये बराबरी पर आकर कैसे खड़ा हो गया। उनको तकलीफ होगी, जो लाजिमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed