फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chandrasekhar will fight UP election with sankalp morcha.

भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होकर यूपी विधान सभा चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर

Tue, 03 Mar 2020 01:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Mar 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
chandrasekhar will fight UP election with sankalp morcha.
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर के लखनऊ आने पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर भी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की अगुआई में गठित ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ में शामिल होकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस मुद्दे पर चंद्रशेखर और राजभर के बीच सोमवार को राजधानी में अहम बैठक हुई।
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने प्रदेश व देश की मौजूदा सियासी माहौल के अलावा सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे हिंसात्मक आंदोलन, दलित व पिछड़े समाज की उपेक्षा, आरक्षण जैसे मद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


सुभासपा अध्यक्ष ने बताया कि मुलाकात में चर्चा हुई कि सभी समान विचारधारा वाले छोटे दलों का मुद्दा, एजेंडा और संकल्प एक है तो साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने में कोई हर्ज नहीं है। राजभर ने बताया कि भीम आर्मी प्रमुख भी भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। इसके लिए जल्द ही वह अपनी नई राजनीतिक पार्टी का गठन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में होगी रैली

नई पार्टी का गठन होते ही उसे मोर्चा में शामिल करने की घोषणा की जाएगी। सुभासपा के अलावा जनता क्रांति पार्टी, भारतीय उपेक्षित समाज पार्टी, राष्ट्रीय उदय पार्टी, मानव समाज पार्टी, भारतीय वंचित समाज पार्टी और जनाधिकार पार्टी पहले ही मोर्चा में शामिल हो चुकी है।

एक सवाल के जवाब में राजभर ने कहा कि सपा-बसपा तो सिर्फ सत्ता पाने के लिए पिछड़े और दलित समाज को धोखा देती रही हैं, इसलिए इनसे बातचीत का तो सवाल ही नहीं है।

राजभर ने बताया कि भागीदारी संकल्प मोर्चा के बैनर तले 15 मार्च को प्रयागराज, 10 अप्रैल को वाराणसी और 7 जून को कानपुर में बड़ी रैली की जाएगी। मंडल मुख्यालयों पर भी रैली करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed