फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chances of rain in the capital on 23rd and 24th, weather will change

Lucknow News: राजधानी में 23 और 24 को बारिश के आसार, बदलेगा मौसम

Thu, 22 Jan 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain in the capital on 23rd and 24th, weather will change
​खिली धूप में रूमी गेट पर बच्चों के साथ फोटो ​खिंचवाती महिला।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


लखनऊ। मौसम का रुख बुधवार को भी मंगलवार जैसा ही रहा। सुबह कोहरा गायब रहा तो दिन में तीखी धूप की वजह से ठंड गायब रही। मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 जनवरी को राजधानी में बारिश के आसार हैं। इससे मौसम में थोड़ा बदलाव नजर आएगा। बुधवार को अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया, लेकिन न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे में आई कमी के साथ ठंड से राहत का यह दाैर दो दिन आगे भी जारी रहने के आसार हैं। इस बीच न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। माैसम में यह बदलाव एक के बाद एक सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से है। विक्षोभ के चलते ही 23 और 24 जनवरी को लखनऊ में बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन




आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा में परिवर्तन और आसमान साफ होने से मंगलवार रात न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। यह गिरावट जारी रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को तापमान सामान्य के आसपास या इससे अधिक देखने को मिल सकता है। बुधवार को राजधानी के अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो मंगलवार के बिलकुल करीब था। दूसरी ओर, न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की कमी के साथ 10 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद दस्तक देंगी ठंडी हवाएं



अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली क्रमिक गिरावट के बावजूद यह सामान्य से ऊपर ही बना रह सकता है। ऐसे में दिन में ठंड का असर कम महसूस हुआ। 23 और 24 जनवरी को लखनऊ में बारिश की संभावना है। बारिश के दौरान तापमान में थोड़ी और गिरावट देखने को मिल सकती है। बारिश का दौर समाप्त होने के बाद ठंडी हवाओं का दौर शुरू होगा जिससे एक बार फिर ठंड में इजाफा हो सकता है।

एक सप्ताह के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

21 जनवरी 25.5 10.0

20 जनवरी 25.4 10.8



19 जनवरी 26.4 11.6



18 जनवरी 23.9 6.4



17 जनवरी 20.9 4.4



16 जनवरी 19.6 5.8



15 जनवरी 20.7 5.5



(नोट : सभी तापमान डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed