फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Champion of Champions Academy tops

Lucknow News: चैंपियन ऑफ चैंपियंस अकादमी अव्वल

Mon, 11 May 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Champion of Champions Academy tops

विज्ञापन
लखनऊ। चैंपियन ऑफ चैंपियंस कराटे अकादमी ने दूसरी शोतोकान कराटे कप चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के साथ 28 स्वर्ण, 16 रजत व 12 कांस्य सहित 56 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपयनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

चैंपियनशिप में द टाउंस कराटे अकादमी 23 स्वर्ण, 14 रजत व 11 कांस्य सहित 48 पदकों के साथ उपविजेता रही। वहीं नाइन जूपिटर कराटे अकादमी को 19 स्वर्ण, 11 रजत व 5 कांस्य सहित 35 पदकों के चलते तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


आज स्पर्धाओं में प्रद्युम्न पांडेय, ओमिशा श्रीवास्तव, अभिनव वर्मा, ऋत्विज सिंह, हेतिका श्रीवास्तव, दीपांशी राणा, पाश्वी पटेल, आशवी चौधरी, अश्विक आनंद, दीपशिखा, आशुतोष गुप्ता, मुस्कान सक्सेना, नंदिनी, नारायण दीप, रन्या बाजपेयी, अस्मिता, सानवी श्रीवास्तव, नैमिष राज विमल सिंह, क्रिधा, अन्वित, विनायक सिंह, मोहलक्षिका सिंह, शक्ति सिंह, रियांश गर्ग, रूपसी सिंह, ऐशानी सिंह व सान्वी श्रीवास्तव ने स्वर्ण जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर रजत पदक विजेताओं में प्रवलीन कौर, रूपसी सिंह, मयूख अग्रवाल, ओशिता श्रीवास्तव, आराध्या सिंह, सत्यम प्रसाद, अंशिका श्रीवास्तव, युगाध्या भारद्वाज, तैयबा रिहान, वरुणी श्रीवास्तव, कुशल प्रताप सिंह, शिवांश कुमार, दर्श महेंद्र, अमायरा, अनिष्का सक्सेना, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, निवाण त्रिपाठी, ओमिका पांडेय, अक्षय सिंह, त्रिशिका गुप्ता, हंस प्रताप राघव, दिलजीत, अवंतिका, तनीष ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथि रमेश कुमार (जनरल मैनेजर, कोऑपरेटिव शुगर मिल फेडरेशन, लखनऊ) और समापन भाजपा के नेता सूरज श्रीवास्तव ने किया। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन (डब्लूएमएसकेएफ) इंडिया के अध्यक्ष जसपाल सिंह संतोष कुमार जयसवाल, कृष्णा अवतार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed