{"_id":"618d7be72b091a29484f7a2f","slug":"challenge-of-vaccination-of-six-lakhs-people-till-the-end-of-november-lucknow-news-lko6040088158","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीने के अंत तक छह लाख को कोरोना टीका लगाने की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीने के अंत तक छह लाख को कोरोना टीका लगाने की चुनौती
विज्ञापन
राजधानी में 30 नवंबर तक छह लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
पूरे प्रदेश में टीकाकरण में अव्वल राजधानी में अभी भी छह लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें एक भी खुराक नहीं लग सकी है।
प्रशासन ने इनके लिए 30 नवंबर तक की मियाद तय की है, लेकिन टीकाकरण की रफ्तार को देखते हुए लक्ष्य मुश्किल लग रहा है। क्योंकि पिछले 20 दिन की बात करें तो करीब पौने दो लाख लोगों को ही पहली डोज लग सकी है।
शहर और इससे सटे इलाकों की स्थिति तो ठीक है लेकिन माल, मलिहाबाद और काकोरी विकास खंड की स्थिति संतोषजनक नहीं कही जा सकती।
पूरे जनपद का टीकाकरण प्रतिशत जहां 84 फीसदी है तो इन विकास खंड में 70 से 72 फीसदी को ही पहली डोज लग पाई है।
राजधानी में 16 जनवरी से टीकाकरण शुुरू हुआ था। लखनऊ की कुल आबादी 55 लाख के करीब है। इसमें से 18 पार वाले करीब 38 लाख लोगों का टीकाकरण होना है।
पर अभी तक इसमें से 84 फीसदी को ही पहली खुराक दी जा सकी है। इस लिहाज से अभी तक करीब 32 लाख लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है।
बचे वक्त में छह लाख लोगों का टीकाकरण होना है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों, पंचायत तथा अन्य संगठनों का सहयोग लेने की बात कह रहा है।
चिनहट में सौ फीसदी से ज्यादा टीकाकरण
चिनहट में टीकाकरण 110 फीसदी पहुंच गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह के अनुसार, एक क्षेत्र के नागरिक को दूसरी जगह टीका लगवाने पर रोक नहीं है। चिनहट में आसपास या ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने टीका लगवाया है। इससे यहां टीकाकरण लक्ष्य के मुकाबले 110 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन
पिछड़े क्षेत्रों के लिए विशेष अधिकारी
स्वास्थ्य विभाग 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत टीकाकरण कर लेगा। इसके लिए पिछड़े क्षेत्रों में डिप्टी और असिस्टेंट सीएमओ को विशेष अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। शहरी क्षेत्रों में स्लम तथा मॉल में विशेष रूप से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
- डॉ. एमके सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी