{"_id":"67ba256ceaeeda736608c350","slug":"challans-issued-for-15-vehicles-parked-on-the-roadside-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1089434-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क किनारे खड़े 15 वाहनों के कटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क किनारे खड़े 15 वाहनों के कटे चालान
विज्ञापन
लखनऊ। सड़क किनारे खड़े वाहनों से होने वाले हादसों का मुद्दा विधान परिषद में उठाया गया। इस पर शनिवार को अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) एके सिंह ने अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि पहले दिन टीम ने हाईवे के किनारे खड़े 15 वाहनों के चालान किए हैं। चालकों को चेतावनी भी दी है। दरअसल, सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहनों के चलते लखनऊ सहित प्रदेशभर में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। महाकुंभ से लौट रहे कई श्रद्धालु अंधेरे में ऐसे वाहनों से टकराकर जान गंवा चुके हैं। इन मामलों को भाजपा एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने विधान परिषद में उठाया था।
अपर परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा पुष्पसेन सत्यार्थी ने बताया कि प्रदेशभर में यह अभियान चलाया जाएगा। पुलिस, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एक्सप्रेसवे के पेट्रोलिंग वाहनों से भी कहा गया है कि सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों को रोकें। इसके अलावा एडीजी ट्रैफिक, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर यूपीडा, एनएचएआई के अफसरों से भी बात की गई है।