फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chaitra Navratri: Durga Maa is coming on an elephant from March 30, this time Navratri will be of eight days

चैत्र नवरात्र: 30 मार्च से हाथी पर सवार होकर आ रही हैं दुर्गा मां, इस बार इसलिए आठ दिन के होंगे नवरात्र

Fri, 28 Mar 2025 07:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 28 Mar 2025 07:03 PM IST
सार

Navratri 2025: चैत्र नवरात्र 30 मार्च से शुरू हो रहे हैं। 6 अप्रैल को नवरात्र का अंतिम दिन होगा। इस बार के नवरात्र नौ दिन के बजाय आठ दिन के होंगे। 
 

विज्ञापन
Chaitra Navratri: Durga Maa is coming on an elephant from March 30, this time Navratri will be of eight days
चैत्र नवरात्र की तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। तृतीय तिथि का क्षय होने की वजह से नवरात्र आठ दिवसीय होगी जिसकी शुरुआत 30 मार्च से हो रही है। छह अप्रैल को नवरात्र का अंतिम दिवस होगा। चैत्र नवरात्र की तैयारी को लेकर शहर के मंदिरों में साफ-सफाई से लेकर मरम्मत तक के काम अपने अंतिम दौर में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि चैत्र नवरात्र का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है और समापन नवमी को किया जाता है। इस बार 30 मार्च दिन रविवार से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन छह अप्रैल रविवार को ही होगा। इस बार चैत्र नवरात्र आठ दिन की होगी, तृतीया तिथि का क्षय हो रहा है। प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 29 मार्च को शाम 04:27 बजे से होगा और प्रतिपदा तिथि 30 मार्च को दिन में 12:49 बजे समाप्त होगी।
विज्ञापन


घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त
 उदया तिथि के अनुसार, घट स्थापना 30 मार्च को होगी, इस वर्ष मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। चैत्र नवरात्र से ठीक एक दिन पहले शनि भी कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में आ जाएंगे। 30 मार्च रविवार को घट स्थापना मुहूर्त प्रात: 05:59 से प्रात: 10:07 और अभिजित मुहूर्त दिन में 11:46 से 12:36 बजे तक श्रेष्ठ है। 30 मार्च को चैत्र नवरात्र का आरंभ सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रहा है। यह योग शाम 4:35 बजे से अगले दिन सुबह 6:12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दिन इंद्र योग और रेवती नक्षत्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चैत्र नवरात्र की तिथियां

30 मार्च- नवरात्र प्रतिपदा, घट स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा
31 मार्च- नवरात्र द्वितीया- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा और तृतीय मां चंद्रघंटा की पूजा
01 अप्रैल- नवरात्र चतुर्थी- मां कुशमंडा की पूजा
02 अप्रैल- नवरात्र पंचमी- मां स्कंदमाता की पूजा
03 अप्रैल- नवरात्र शष्ठी- मां कात्यायनी की पूजा
04 अप्रैल- नवरात्र सप्तमी- मां कालरात्रि की पूजा,
05 अप्रैल- नवरात्र अष्टमी- मां महागौरी की पूजा,
06 अप्रैल- नवरात्र नवमी- मां सिद्धिदात्री की पूजा, राम नवमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed