{"_id":"5d6979398ebc3e93a8444dbf","slug":"chain-snetching-with-wife-of-rbi-officer-lucknow-news-lko478980077","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी आवास के पास आरबीआई अधिकारी की पत्नी की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी आवास के पास आरबीआई अधिकारी की पत्नी की चेन लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी आवास के पास आरबीआई अधिकारी की पत्नी की चेन लूटी
एसएसपी आवास से चंद कदम दूर शुक्रवार सुबह बेखौफ लुटेरों ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अधिकारी मोहन रावत की पत्नी मधु के गले से सोने की चेन लूट ली।
सूचना पाकर आई हजरतगंज पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई है। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर राधा रमण सिंह ने बताया कि मधु रावत सुबह टहलने के लिए घर के पास ही स्थित बॉटेनिकल गार्डन गई थीं।
करीब पौने सात बजे वह पैदल ही लौट रही थीं तभी शाहनजफ इमामबाड़ा के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
बकौल मधु, बदमाशों ने उनके गले से सोने की जंजीर लूट ली और भाग गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन सन्नाटा होने के चलते बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका।
मधु का कहना था कि बदमाशों की दहशत से वह इतनी घबरा गई थीं कि उनकी बाइक का नंबर नहीं देख सकीं।
उन्होंने तुरंत पति को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर का कहना है कि सिकंदर बाग चौराहे से शाहनजफ रोड और नेशनल कॉलेज तिराहा तक के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।