फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chain snatching with ABVP leader's mother in Lucknow.

Lucknow: एबीवीपी नेता की मां से सरेशाम चेन लूट, सीसीटीवी कैमरे में दिखा एक शातिर

Sun, 02 Jul 2023 04:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Jul 2023 04:48 PM IST
सार

लखनऊ में चेन लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पॉश इलाके गोमतीनगर के विरामखंड में लुटेरे एक महिला की चेन छीन ले गए। छीनाझपटी में महिला को चोट भी आई।

विज्ञापन
Chain snatching with ABVP leader's mother in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ शहर में बाइक सवार लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस गश्त और लुटेरों को पकड़ने का दावा तो करती है पर असल हकीकत इनसे बिल्कुल अलग है। पॉश इलाके गोमतीनगर के विरामखंड में शनिवार सरेशाम बाइक सवार दो लुटेरे एबीवीपी के लखनऊ महानगर संयोजक की मां शालिनी के गले से सोने की चेन लूट ले गए। इस दौरान उन्होंने एक लुटेरे को पकड़ लिया। खुद को फंसता देख लुटेरे ने उनको धक्का दे दिया। इससे वह गिरकर घायल हो गईं। चेन छीनने के दौरान उनके गले पर भी चोट लगी।

विज्ञापन


गोमतीनगर के विरामखंड 5/726 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लखनऊ महानगर संयोजक अनिवेश कुमार सिंह परिवार संग रहते हैं। उनके मुताबिक, शनिवार शाम उनकी मां शालिनी पड़ोसी के घर सुंदरकांड में शामिल होने जा रही थीं। घर के पास ही बाइक सवार दो लुटेरे पहुंचे। एक लुटेरा बाइक से उतरा और पीछे से जाकर शालिनी के गले से चेन छीनने लगा। शालिनी ने हिम्मत दिखाई और लुटेरे से भिड़ गईं। खुद को फंसता देख लुटेरे ने शालिनी को धक्का दे दिया और गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार अपने साथी संग बाइक पर बैठकर फरार हो गया। शालिनी ने मदद के लिए शोर मचाया तो मोहल्ले वाले जमा हो गए। सूचना पर गोमतीनगर पुलिस भी पहुंच गई। देर रात इस मामले में अनिवेश कुमार सिंह की तहरीर पर गोमतीनगर पुलिस ने लूट की एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हर ब्लॉक में पांच परिषदीय विद्यालय होंगे उच्चीकृत, जानें- किन बातों पर दिया जाएगा जोर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े - यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करेगी सुभासपा, बैठक में नेताओं ने कहा- सबसे लिए एक कानून जरूरी


घटना से सदमे में शालिनी, बुआ के घर भेजा
अनिवेश ने बताया कि दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से उनकी मां शालिनी सदमे में हैं। फिलहाल उन्होंने मां को अपनी बुआ के घर भेज दिया है। वहीं, पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।

सीसीटीवी कैमरे में दिखा एक लुटेरा
विरामखंड इलाके में शालिनी से हुई चेन लूट की घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। फुटेज में एक लुटेरा पैदल शालिनी के पीछे चलता दिखा। इसके बाद लुटेरे ने शालिनी के गले पर पीछे से झपट्टा मारा, पर चेन उसके हाथ नहीं लगी। इस बीच शालिनी ने लुटेरे को पकड़ने का प्रयास किया तो लुटेरे ने उनको धक्का दे दिया और उनके गले से सोने की चेन लूटकर भागा तो शालिनी ने उसे दौड़ाया भी, लुटेरा अपने साथी संग भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed