{"_id":"68b4b7ec0c66714fdd0fb91e","slug":"chain-robbery-accused-arrested-several-cases-solved-lucknow-news-c-13-knp1002-1363253-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चेन लूट का आरोपी गिरफ्तार, कई मामले खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चेन लूट का आरोपी गिरफ्तार, कई मामले खुले
Mon, 01 Sep 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। बड़ी बाजार के पास बीते बुधवार को लगभग आठ बजे महिला सपना सिंह से हुई चेन लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया है। उस पर लखनऊ के कई थानों में लूट, गैगेंस्टर और आर्म्स एक्ट के 13 केस दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मामपुर बाना किसान पथ कट के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान बाइक से आ रहा आरोपी भागने लगा। पुलिस टीम ने घेरकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सदरौना, पारा निवासी सलमान बताया। उसके पास से 17,400 रुपये बरामद हुए। सलमान ने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसने इसी साल अप्रैल में आदया लॉन के सामने महिला से सोने का मंगलसूत्र छीनकर उसे 48 हजार रुपये में बेच दिया। बीकेटी कस्बा में बड़ी बाजार के पास महिला से छीनी गई चेन बदमाश के साथी सिद्धार्थ के पास थी। इसमें से उसे 20 हजार रुपये हिस्सा मिला था। पुलिस उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।