फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chain looted from a woman in Vikasnagar

Lucknow News: विकासनगर में महिला से चेन लूट

Sun, 27 Jul 2025 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Chain looted from a woman in Vikasnagar
लखनऊ। विकासनगर में पति के साथ बाइक पर घर लौट रहीं गुडंबा के कल्याणपुर की सविता देवी से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। पुलिस लूट का केस दर्ज कर लुटेरों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

सविता ने बताया कि उनके पति विजय कुमार गुप्ता की महानगर में मिडलैंड अस्पताल के पास पान की दुकान है। 27 जून को विजय ने उन्हें गृहस्थी का सामान लेने के लिए डंडहिया बाजार बुलाया। खरीदारी करके दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान महात्मा बुद्ध स्कूल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश सविता के गले से चेन लूट ले गए। दंपती ने शोर मचाते हुए बाइक सवारों का मामा चौराहे तक पीछा किया, पर बदमाश भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष विकासनगर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने 24 जुलाई को लूट की तहरीर दी है। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed