फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chaat seller was murdered for protesting against illegal relationship, wife, lover and his brother arrested

Lucknow News: अवैध संबंध के विरोध पर हुई थी चाट विक्रेता की हत्या, पत्नी, प्रेमी व उसका भाई गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 02 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Chaat seller was murdered for protesting against illegal relationship, wife, lover and his brother arrested
आरोपी पत्नी राखी।

विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरंगज के न्यू हैदरगंज निवासी चाट विक्रेता की हत्या में पुलिस ने पत्नी राखी, प्रेमी पारा निवासी धर्मेंद्र व उसके भाई अंकित को गिरफ्तार किया है। अभी धर्मेंद्र का साथी रंजीत फरार है। पुलिस तलाश में लगी है। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध के विरोध पर हत्या हुई थी।



डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कार सवार तीन संदिग्ध लोग नजर आए थे। पुलिस ने शत्रुघ्न राठौर (52) की पत्नी राखी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली तो प्राइवेट चालक धर्मेंद्र राठौर से बातचीत का रिकॉर्ड मिला। जांच में पता चला कि दोनों रिश्तेदार हैं और इनके बीच चार वर्ष से अवैध संबंध है, जिसका विरोध चाट विक्रेता पति कर रहा था। इससे पुलिस को यकीन हो गया कि घटना में राखी व धर्मेंद्र का हाथ है।
विज्ञापन




बुधवार को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से धर्मेंद्र व उसके भाई अंकित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने साथी रंजीत विश्वकर्मा उर्फ छोटे के साथ मिलकर 29 दिसंबर की रात घर में घुसकर शत्रुघ्न की मफलर से गला कसकर हत्या करने की बात स्वीकारी। धर्मेंद्र ने बताया कि साजिश में राखी भी शामिल थी। पुलिस ने राखी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयोग कार, मफलर, ग्लव्स व मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी रंजीत की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राखी ने रात में ही खोल दिया था घर का दरवाजा

डीसीपी ने बताया कि राखी ने साजिश के तहत 29 दिसंबर की रात घर का दरवाजा पहले ही खोल दिया था। देर रात तीनों आरोपी घर में घुसे और पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे शत्रुघ्न की मफलर से गला कसकर हत्या कर दी।



अधिक दवा खाने से मौत होने की कहानी रची थी



पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि सभी ने प्लान बनाया था कि हत्या के बाद राखी लोगों को बताएंगी कि पति को दिल व बीपी की बीमारी थी, अधिक दवा के सेवन से मौत हो गई। इसके बाद लोग शत्रुघ्न का अंतिम संस्कार कर देंगे। प्लानिंग तब फेल हो गई, जब घटना के वक्त शत्रुघ्न शोर मचाने लगा। दूसरे कमरे में सो रहीं बेटियां जग गईं और आरोपी भाग निकले। बेटियों ने ही मोहल्ले वालों व पुलिस को खबर दे दी।


जहर देकर हत्या की भी कोशिश की थी

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ व छानबीन में इस बात का पता चला है कि शत्रुघ्न को आरोपी धर्मेंद्र राठौर ने तीन-चार माह पहले जहर देकर मारने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया था। इसके बाद शत्रुघ्न ने धर्मेंद्र का घर आना-जाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed