{"_id":"ef876198f9836c8ee7e4aa6cebc16cda","slug":"cg-city-development-work-start-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से पहले शुरू होगा सीजी सिटी का डवलपमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से पहले शुरू होगा सीजी सिटी का डवलपमेंट
ऋषि मिश्र,अमर उजाला /लखनऊ
Updated Sat, 25 Jan 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक गंजरिया परियोजना (सीजी सिटी) में अलग-अलग विभागों के आधा दर्जन से अधिक प्रोजेक्ट हैं, लेकिन यहां के समेकित विकास को अमली जामा लखनऊ विकास प्राधिकरण ही पहनाएगा।
विज्ञापन
इस वाह्य विकास का भी शिलान्यास प्राधिकरण 15 फरवरी से पहले करा सकता है। चक गंजरिया फार्म में विकास का जो काम प्राधिकरण करेगा, उसमें करीब 700 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
यह खर्च एलडीए अपने हिस्से की 550 एकड़ भूमि बेच कर करेगा। इससे जो फायदा होगा, उसको मेट्रो रेल परियोजना के लिए लगाया जाएगा। एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि यहां जो भी विकास के काम किए जा रहे हैं, उनकी शुरुआत जल्द ही होगी।
विज्ञापन
भूमि पूजन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। चक गंजरिया फार्म की करीब 990 एकड़ भूमि में आईटी सिटी, मेडिसिटी और प्राधिकरण की योजनाएं विकसित होनी हैं। इसके तहत कंसल्टेंट का चयन ढांचागत विकास में सहयोग करने के लिए किया जा रहा है।
यही कंसल्टेंट अलग-अलग विभागों की परियोजनाओं के लिए आउटर डवलपमेंट का खाका खींचा है। इसमें करीब सात सौ करोड़ रु्पये का खर्च आएगा। शुरुआती टेंडर प्रक्रिया भी जारी हैं। रोड का डिमार्केशन किया जा चुका है।
जहां रोड बननी है, वहां खरपतवार को काटा गया है, जिससे वाहनों के निकलने का रास्ता साफ हो चुका है। एलडीए बोर्ड ने नए लेआउट का खाका पास कर दिया है।