{"_id":"5f9b1e898ebc3e9bf96c58b0","slug":"cetenary-celebration-preparation-in-full-swing-lko-city-news-lko547682836","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: शताब्दी समारोह के दौरान आयोजित होगा दीक्षांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि: शताब्दी समारोह के दौरान आयोजित होगा दीक्षांत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय में शताब्दी समारोह की तैयारी तेज, वीसी ने की समीक्षा
लखनऊ विश्वविद्यालय 19 से 25 नवंबर तक आयोजित किए जाने वाले शताब्दी समारोह के दौरान दीक्षांत समारोह भी आयोजित करेगा। इसकी संभावित तिथि 19 नवंबर है। इसकी तिथि पर अंतिम मुहर राजभवन से हरी झंडी मिलने के बाद लगेगी। यह निर्णय कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई शताब्दी समारोह तैयारी की समीक्षा बैठक में हुआ।
कुलपति प्रो. राय ने परीक्षा विभाग को समय से परीक्षा परिणाम आदि जारी कर इसकी तैयारियां भी तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह भी पूरी भव्यता के साथ होगा। इसके लिए भी अतिथियों से संपर्क किया गया है। राजभवन के माध्यम से उनको पत्र भेजा गया है। विवि ने काफी परीक्षा परिणाम जारी भी कर दिए हैं।
लविवि इस वर्ष नवंबर में अपना 100 वां वर्ष मना रहा है। शताब्दी समारोह की भव्य तैयारी के लिए कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कोर समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। समारोह के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की प्रगति जानी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रो. राय ने बताया कि 19 से 25 नवंबर के बीच दीक्षांत समारोह, हेरिटेज वॉक, स्पोर्ट्स इवेंट्स, साइंस फेस्ट, आर्ट फेस्टिवल, काव्य संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विधिवत योजना बनाई जाए।
विज्ञापन
इस दौरान देश के कई बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगेे। विवि और इसकी 100 वर्षों की उपलब्धियों पर एक वृत्तचित्र भी तैयार किया जा रहा है, जो इसी अवधि के दौरान रिलीज किया जाएगा। बैठक में शताब्दी समारोह समिति के संयोजक प्रो. निशि पांडेय, रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह समेत समिति के सभी सदस्य शामिल थे।
तैयारी के लिए 13 कमेटियों का गठन
विवि ने शताब्दी समारोह की तैयारियों के लिए कई कमेटियों का भी गठन किया है। इसमें खुद वीसी की अध्यक्षता में स्टीयरिंग कमेटी, प्रो. यूएन द्विवेदी की अध्यक्षता में रिसेप्शन कमेटी, प्रो. निशि पांडेय की अध्यक्षता में कल्चरल फेस्टिवल कमेटी, प्रो. विभूति राय की अध्यक्षता में साइंस फेस्टिवल कमेटी, डॉ. नीरज जैन की अध्यक्षता में खेलकूद कमेटी, डॉ. आलोक कुमार की अध्यक्षता में आर्ट फेस्टिवल कमेटी, प्रो. पीयूष भार्गव की अध्यक्षता में हेरिटेज वाक कमेटी, प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में वर्चुअल टेक्नोलॉजी कमेटी, डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कैंपस हाइजीन कमेटी आदि का गठन किया गया है।
परिसर में रंग रोगन भी तेज
विवि मुख्य कैंपस में शताब्दी समारोह के लिए पुरानी बिल्डिंगों की मरम्मत के साथ-साथ सभी विभागों की बाहरी दीवारों को एक रंग में रंगा जा रहा है। पेड़ों की छटाई की जा रही है। मलबा व निष्प्रयोज्य चीजें हटाई जा रही हैं। सभी प्रमुख बिल्डिंग व विभागों के सामने उनके नाम वाले बोर्ड लगाए गए हैं। परिसर में जोरों तैयारियां पर चल रही हैं।