{"_id":"5fb65e918ebc3e9b7d3fef99","slug":"ceo-of-nobel-cooperative-bank-arrested-from-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बोट घोटाले में मेरठ से बड़ी गिरफ्तारी, नोबेल कोऑपरेटिव बैंक का सीईओ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक बोट घोटाले में मेरठ से बड़ी गिरफ्तारी, नोबेल कोऑपरेटिव बैंक का सीईओ गिरफ्तार
Thu, 19 Nov 2020 05:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Nov 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
सीईओ विजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को मेरठ से नोबल कोऑपरेटिव बैंक के सीईओ विजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा के डीजी आरपी सिंह ने बताया कि विजय कुमार शर्मा ने बाइक बोट घोटाले के मास्टरमाइंड संजय भाटी के साथ मिलकर लोगों को धोखा दिया।
विज्ञापन
ढाई लाख लोगों को फर्जी चेक दिए गए। संजय भाटी ने लोगों से इस बैंक में 70 करोड़ से ज्यादा रुपये की धनराशि जमा कराई थी। बैंक के सीईओ विजय कुमार ने मिलीभगत की रकम को प्रॉपर्टी के काम में ग्रेटर नोएडा में निवेश किया। बैंक द्वारा दिया गया फर्जी चेक खातों में लगाया गया लेकिन वह बाउंस हो गया।
विज्ञापन