डीएमआरसी ने अड़ाया लखनऊ मेट्रो के काम में अड़ंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने लखनऊ मेट्रो परियोजना के लिए वायाडक्ट और पिलर डिजाइन कंसलटेंट की टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।
यह पहला टेंडर था जो कि, बतौर अंतरिम कंसलटेंट डीएमआरसी ने लखनऊ मेट्रो के लिए किया था।
मगर दिल्ली सरकार ने जो फिलहाल लखनऊ मेट्रो के लिए कोई काम न करने संबंधी पत्र लिखा है, उसकी प्रतिक्रिया में यह प्रक्रिया रोकी गई है।
फिलहाल लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से कहा जा रहा है कि डीएमआरसी ने यह प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।
मगर कारण के बारे में कुछ भी औपचारिक तौर पर नहीं बताया गया। डीएमआरसी ने डिटेल डिजाइन कंसल्टिंग और सिविल कार्य के लिए दिल्ली में इस महीने की शुरुआत में निविदा जारी कर दी थी।
15 नवंबर को प्रक्रिया पूरी होनी थी और 22 नवंबर तक कंसलटेंट तय किया जाना था।
पूरी प्रक्रिया के बाद दिसंबर से इस टेंडर से जुड़े काम शुरू किए जाने थे। डीएमआरसी द्वारा दिल्ली में जारी निविदा के जरिए डिटेल डिजाइन कंसलटेंट तय होना था।
यह कंसलटेंट मेट्रो रूट के पिलर और वायाडक्ट का डिजाइन तैयार करेगी। मगर डेडलाइन के बाद छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन कंसलटेंट का चयन नहीं किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने पत्र के माध्यम से डीएआरसी को लखनऊ का काम न करने का निर्देश दिया है, उसी क्रम में इस प्रक्रिया को रोका गया है।
दिल्ली में चुनाव के बाद प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जाएगा। फिलहाल इस संबंध में कोई भी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
एलएमआरसी के निदेशक राजीव अग्रवाल ने बताया कि, डीएमआरसी ने जो कंपनियां आईं हैं, उनसे कुछ जिज्ञासा की है। इससे प्रोसेस को थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है।